पेट में गैस और भारीपन से हैं परेशान, किचन की ये 6 चीजें दिलाएंगी मिनटों में आराम

Stomach Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान के कारण कई लोगों को गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खानपान में कुछ साधारण और प्राकृतिक पेय शामिल करके पाचन तंत्र को बेहतर रखा जा सकता है। ये ड्रिंक्स न केवल पेट को आराम देते हैं बल्कि आंतों की सेहत को भी मजबूत बनाते हैं।
अदरक की चाय
अदरक से बनी चाय पेट से जुड़ी तकलीफों में काफी मददगार मानी जाती है। इसमें मौजूद सूजन कम करने वाले तत्व आंतों को शांत करते हैं। साथ ही भोजन के पाचन की प्रक्रिया को भी सहज बनाते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी को हेल्थ के लिए फायदेमंद पेय माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर के अंदर मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह आंतों में लाभकारी बैक्टीरिया के लिए भी सहायक मानी जाती है।
सौंफ की चाय
भोजन के बाद सौंफ की चाय पीना कई लोगों के लिए राहत भरा उपाय हो सकता है। यह गैस की समस्या कम करने में मदद करती है। साथ ही सीने में जलन और भारीपन की शिकायत को भी कम कर सकती है।
छाछ
छाछ को भारतीय खानपान में पाचन के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक तत्व आंतों के संतुलन को बेहतर बनाते हैं। इसका ठंडा प्रभाव एसिडिटी और पेट की जलन को कम करने में सहायक होता है।
नारियल पानी
नारियल पानी शरीर को तरलता देने के साथ पेट को भी हल्का महसूस कराता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स पाचन क्रिया को संतुलित रखने में मदद करते हैं। गर्मियों में यह खास तौर पर फायदेमंद माना जाता है।
वायरल फीवर के लक्षण कितने दिन तक रहते है, जानें बुखार में क्या खाएं और क्या नहीं
पाया सूप
पाया सूप पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कोलेजन, अमीनो एसिड और कई जरूरी मिनरल पाए जाते हैं जो आंतों की सूजन को कम करने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक हो सकते हैं।



