तीन सड़क हादसों में चार गंभीर घायल
सभी घायल सैफई पीजीआई में भर्ती

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को उपचार के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (सैफई पीजीआई) में भर्ती कराया गया है,जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह सवारियां छोड़कर लौट रहे 31 वर्षीय सद्दाम पुत्र जहीर अली निवासी निलोई का बैटरी रिक्शा भीखनपुर के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।
आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना में तहसील के बैनामा लेखक 55 वर्षीय मनोज कुमार शनिवार शाम ग्राम कुरसेना के पास हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां से उन्हें सैफई पीजीआई भेजा गया।
वहीं तीसरी दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोनई चौकी के पास हुई। मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय मोहित पुत्र वीरेंद्र सिंह व 30 मोहन पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी बीसलपुर,थाना अजीतमल,जिला औरैया गुजरात से बाइक द्वारा दोनों भाई घर लौट रहे थे जो गुजरात में साड़ी का काम करते थे बाइक चालक मोहन को नींद की झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने सीएचसी भर्ती कराया जहाँ से सैफई रैफर कर दिया गया।



