ड्राई स्किन वालों के लिए ‘जहर’ है साबुन, जानें त्वचा को कोमल बनाने के जादुई तरीके
dry skin care: बदलते मौसम में त्वचा का ख्याल रखना है जरूरी। जानिए कौन सी गलतियां करती हैं आपकी त्वचा को नुकसान और सही तरीके से त्वचा की देखभाल कैसे करें।

dry skin care: मौसम में बदलाव के साथ हमारी त्वचा की जरूरतें भी बदलती हैं। अक्सर देखा जाता है कि जैसे ही सर्दी और गर्मी के मौसम में बदलाव आता है, त्वचा में रूखापन, खिंचाव और बेजानापन आने लगता है। खासकर ड्राई स्किन वाले लोगों को इस बदलाव का ज्यादा असर महसूस होता है। सर्दी में त्वचा सफेद या खुरदरी दिखने लगती है। वहीं गर्मी में यह चिटकने और फटने लगती है। ऐसे में त्वचा की सही देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है। हालांकि, कई बार हम कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारी त्वचा को और नुकसान पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी गलतियां हैं जिन्हें हमें नहीं करनी चाहिए।
1. गर्म पानी से चेहरे की सफाई
ठंड में गर्म पानी से स्नान करने का आनंद तो अलग होता है, मगर जब बात चेहरे की सफाई की हो, तो ये आदत आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। गर्म पानी से चेहरे की सफाई करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी निकल जाती है। इससे बचने के लिए आपको चेहरे धोने के लिए सामान्य तापमान वाले पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
2. ज्यादा स्क्रबिंग करना
कई लोग मानते हैं कि बार-बार स्क्रबिंग करने से डेड स्किन सेल्स आसानी से हट जाते हैं, मगर ये सोच गलत है। अत्यधिक स्क्रबिंग से आपकी त्वचा की उपरी परत डैमेज हो सकती है, जिससे त्वचा और ज्यादा रूखी और संवेदनशील हो जाती है। स्क्रबिंग को हफ्ते में एक से दो बार ही करें और उसे हल्के हाथों से करें।
3. साबुन का उपयोग
साबुन में ऐसे केमिकल्स होते हैं जो त्वचा को ड्राई और डिहाइड्रेटेड बना सकते हैं। यदि आप साबुन का उपयोग कर रहे हैं, तो इसे बंद कर देना चाहिए। इसके बजाय अपने स्किन टाइप के अनुसार एक सल्फेट-फ्री और माइल्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करें, जो त्वचा की नमी बनाए रखे।
4. क्लींजिंग वाइप्स का ज्यादा इस्तेमाल
क्लींजिंग वाइप्स का इस्तेमाल जल्दी तैयार होने के लिए बहुत आम है मगर ये आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। इन वाइप्स में मौजूद केमिकल्स त्वचा को और अधिक रूखा बना सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप इनका उपयोग कम से कम करें और चेहरे को ताजे पानी से धोकर साफ करें।
5. सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना
ड्राई स्किन होने पर सनस्क्रीन लगाना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है और साथ ही यह त्वचा के मॉइश्चर को भी लॉक करता है, जिससे स्किन चिटकने से बचती है।
6. नाइट स्किनकेयर रूटीन की अनदेखी
ज्यादातर लोग दिन में चेहरे को साफ करने के बाद नाइट स्किनकेयर को नजरअंदाज कर देते हैं। ड्राई स्किन वालों को खासतौर पर रात के समय अच्छे मॉइश्चराइज़र या सीरम का उपयोग करना चाहिए। इससे त्वचा को रातभर नमी मिलती रहती है और ये सॉफ्ट बनी रहती है।
माइंडफुल ईटिंग: वजन घटाने का वो तरीका जिसमें आपको भूखा नहीं रहना पड़ता
रूखी त्वचा की देखभाल के सरल तरीके
अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान महसूस होती है, तो दिन में दो बार चेहरे को धोकर अच्छे से मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें। रात को सोने से पहले ग्लिसरीन या शिया बटर का उपयोग करें। इससे आपकी त्वचा को सॉफ्टनेस मिलती है। इसके साथ साथ हफ्ते में दो बार स्क्रबिंग और फेस पैक भी लगाएं। अगर होंठ फट रहे हैं, तो रात में घी या मलाई का उपयोग करें। ये सरल उपाय आपकी त्वचा को निखारने में मदद करेंगे।



