लखनऊ में चीफ इंजीनियर ने किया स्मार्ट मीटर पखवाड़ा- 2026 का शुभारंभ

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय पर स्मार्ट मीटर पखवाड़ा 2026 की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ चीफ इंजीनियर नरेश कुमार, स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के नोडल ऑफिसर इंजीनियर मनीष कुशवाहा (SE) और XEN इंजीनियर निशांत त्यागी ने किया। इस दौरान पखवाड़े में आए उपभोक्ताओं से चीफ इंजीनियर नरेश कुमार ने बात की और उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के नोडल ऑफिसर इंजीनियर मनीष कुशवाहा (SE) ने कहा कि इस पखवाड़े का उद्देश स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना है। इस सहायता केंद्र पर आए सभी उपभोक्ताओं की शिकायतों को नोट किया जा रहा है। जल्द ही हर उपभोक्ता की समस्या का समाधान होगा।

इस स्मार्ट मीटर पखवाड़ा में 300 से अधिक उपभोक्ता आए। जिन्हें UPPCL Smart App डाउनलोड करवाया गया है। साथ ही कुछ उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों को भी नोट किया गया। जिनका जल्द ही निस्तारण होगा।

Related Articles

Back to top button