Bihar elections 2025: इन योजनाओं के चलते विपक्ष पर भारी पड़ सकता है NDA
महंगाई से राहत, महिलाओं को सशक्तिकरण: बिहार चुनाव की असली लड़ाई

Bihar elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं सियासी हलचल तेज़ हो चुकी है। NDA जहां अपने फैसलों और योजनाओं को जनता के बीच मजबूती से पेश कर रहा है, वहीं विपक्ष निरंतर सवाल उठाने से पीछे नहीं हट रहा। इस बार मुकाबला सिर्फ नेताओं के भाषणों का नहीं बल्कि उन नीतियों का भी है, जिनका असर सीधा आम लोगों की जिंदगी पर पड़ा है।
महंगाई के बीच राहत की उम्मीद
महंगाई पर विपक्ष के आरोपों के बीच केंद्र ने जीएसटी दरें घटाकर आम उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत दी है। टीवी, कार और बीमा जैसे सामान सस्ते होने से घर-गृहस्थी चलाने वाले लोगों की जेब हल्की हुई है। भले ही विपक्ष (Bihar elections 2025) इसे चुनावी हथकंडा कहे, मगर जनता के लिए कीमतों में गिरावट का मतलब है खर्चों में थोड़ी राहत। इसी कड़ी में आयकर छूट का फैसला भी बड़ा असर डाल रहा है। बिहार में लाखों करदाताओं को इस कदम से फायदा हुआ है और इसका सीधा असर वोटों के रुख पर देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव की बढ़ती राजनीति, तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार से पूछे ये 12 सवाल
महिलाओं को सीधी ताकत
नीतीश कुमार लंबे समय से महिलाओं के अधिकार और उनकी भागीदारी पर जोर देते रहे हैं। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं की संख्या बढ़ने के साथ यह पहल अब गांव-गांव तक असर दिखा रही है। हाल ही में केंद्र से मिला आर्थिक सहयोग और राज्य सरकार की ओर से घोषित नकद सहायता योजना ने महिलाओं के बीच सरकार की साख मजबूत की है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रही महिलाएं इन योजनाओं को बदलाव का जरिया मान रही हैं।
बिजली और पेंशन पर भरोसा
बिजली और पेंशन योजनाओं ने भी चुनावी माहौल में खास जगह बनाई है। मुफ्त बिजली से लाखों उपभोक्ताओं को फायदा मिला है, वही पेंशन राशि में बढ़ोतरी ने बुजुर्गों और जरूरतमंदों को राहत दी है। लोगों का मानना है कि ऐसे फैसले उनकी रोजमर्रा की परेशानियों को कम करते हैं और यही वजह है कि इन योजनाओं का असर वोटिंग पैटर्न पर साफ दिख सकता है।
मुकाबला नीतियों का
तेजस्वी यादव और विपक्ष भले ही इसे सत्ता बचाने की कोशिश बताएं, मगर जनता का ध्यान अब इस बात पर है कि कौन सी सरकार उन्हें सीधा लाभ देती है। NDA अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को हथियार बना चुका है वही विपक्ष कथित कुशासन और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उभारने की कोशिश में है। इस बार चुनावी लड़ाई सिर्फ भाषणों की नहीं बल्कि योजनाओं की ताकत और उनके असर की भी है।



