एक ही परिवार से तीसरे टॉपर बने अर्जुन गुप्ता

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने किया सम्मानित

सुल्तानपुर। शिक्षा जगत में गुप्ता परिवार ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। शहर के प्रतिष्ठित स्टेला मेरिस कान्वेंट स्कूल, नारायनपुर के वार्षिकोत्सव में अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने इस वर्ष के टॉपर रहे अर्जुन गुप्ता को सम्मानित किया।

अर्जुन गुप्ता ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वे शहर के प्रसिद्ध प्रतिष्ठान मधुवन स्वीट्स के स्वामी एवं वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट के छोटे पुत्र हैं। गौरतलब है कि अर्जुन गुप्ता से पहले उनकी बड़ी बहन रीमा गुप्ता ने वर्ष 2012 में व उनके बड़े भाई राजन गुप्ता ने वर्ष 2014 में जिला टॉपर बनकर इसी विद्यालय का मान बढ़ाया था। एक ही परिवार के तीन बच्चों का जिला टॉपर बनना शिक्षा क्षेत्र में प्रेरणादायक मिसाल बन गया है।उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर परिवारजनों, शिक्षकों, मित्रों व शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button