जसवंतनगर में छह घंटे रहेगी बिजली बाधित

जसवंतनगर। कस्बे में शनिवार 7 फरवरी को दोपहर 11 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह आपूर्ति कोल्ड-2 फीडर से जुड़े मॉडल तहसील,दीपक राइस मिल व सागर होटल तक के क्षेत्रों में बंद रहेगी।

उपखंड अधिकारी आनंद पाल ने बताया कि कैस्त स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर नए फीडर में जंपर लगाने व उपकरणों की सर्विस के कारण आपूर्ति रोकी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

युवती के खाते से यूपीआई द्वारा निकल गये रुपये, शिकायत दर्ज

ऊँचाहार, रायबरेली। एक युवती के बैंक खाते से यूपीआई द्वारा ऑनलाइन हजारों रुपए निकल गए। मामले की जानकारी जब युवती को हुई तो उसने बैंक अधिकारियों और कोतवाली में शिकायत की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव किसुन दासपुर निवासिनी मुस्कान सिंह का इंडियन बैंक में खाता है । उनका कहना है कि पांच फरवरी को उनके बैंक खाते से कुल आठ किस्तों में 15 हजार एक सौ 58 रुपए यूपीआई द्वारा ऑनलाइन निकाल लिए गए है । उन्होंने बैंक के साथ कोतवाली में अज्ञात लोगों के विरुद्ध शिकायत की है।

Related Articles

Back to top button