सीएचसी में लगेगा अंगदान जागरूकता शिविर

जसवंतनगर,इटावा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा की ओर से अंगदान जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपर जिला जज एवं सचिव रूपेंद्र टोंगर के निर्देश पर अधिकार मित्र ऋषभ पाठक द्वारा किया जा रहा है।
शिविर में लोगों को अंगदान के महत्व, प्रक्रिया और इसके लाभ की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति का अंगदान कई जरूरतमंदों को जीवन दे सकता है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शिविर में मौजूद रहेगी और प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी व पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराएगी। आयोजकों ने लोगों से शिविर में पहुंचकर जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।



