तेज रफ्तार कार विद्युत पोल तोड़ घर में घुसी
हादसे में एक की मौत, चार घायल हो गए

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा अन्तर्गत इटावा कन्नौज हाइवे पर बीती गुरुवार की रात्रि मंदिर दानसहाय मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ा एक लोहे का विद्युत पोल दो नल तोड़ते हुए दुकान समेत उस समय घर में घुस गई जब कार सवार विधूना की तरफ से किसी समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे,कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे,हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग कार और घर के मलवे में फस कर घायल गए,हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से कार व घर के मलवे में फसे लोगों को वमुश्किल बाहर निकाला और आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए भरथना चिकित्सालय भिजवाया।
हादसे के सम्बन्ध में बताया गया है कि हाइवे पर दौड़ती कार के सामने अचानक एक गौवंश के सामने अजाने के कारण कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई, और कार एक लोहे का विद्युत पोल,एक इंडिया मार्का हैंडपंप,एक सरकारी स्टेंड पोस्ट नल समेत टटर नुमा दुकान तोड़ते हुए तेज रफ्तार जोरदार धमाके के साथ एक घर में घुस गई।
जानकारी के अनुसार हुंडई अल्काजार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक सड़क पर गौवंश के आजाने पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे घर में जा घुसी।
कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त होकर धराशाई हो गई। हादसे के समय कार में सूर्यांश 28 बर्ष पुत्र अजय तोमर निवासी इंद्रा कॉलोनी, निखिल पुत्र अनिलेश आईटीआई चौराहा इटावा, पंकज पुत्र सौदान सिंह, अंकित पुत्र अहिवरन सिंह, हरिओम पुत्र नामालुम निवासीगण ग्राम रूपपुरा थाना वैदपुरा इटावा सवार थे। हादसे के बाद कार के चारों एयरबैग खुल गए। सूर्यांश और पंकज कार में बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आमलोगों के सहयोग से करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद सूर्यांश और पंकज को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सूर्यांश और पंकज की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही सूर्यांश की मौत हो गई,जबकि पंकज की हालत नाजुक होने पर उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया।
अन्य घायलों का इलाज जिलचिकित्सालय में जारी बना हुआ है।



