व्यापारी सात दिनों में स्वतः हटालें अतिक्रमण: एसडीएम

एक सप्ताह बाद अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तय

भरथना,इटावा। अतिक्रमणकारी आगामी सात दिन के अन्दर अपना स्थायी-अस्थायी नाली टू नाली अतिक्रमण हरहालत में स्वतः ही हटा लें। एक सप्ताह बाद प्रशासनिक कार्यवाही शुरू हो जायेगी।

यह निर्देश नगर में वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाने व नगर की यातायात व्यवस्था कोे सुदृंढ करने के उद्देश्य से स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी काव्या सी (आईएएस) ने दिये। पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू,तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा,थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह आदि की मौजूदगी में एसडीएम काव्या सी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी दुकान व गृहस्वामी अपनी दुकान घर के सामने फुटपाथ पर अस्थायी अतिक्रमण करवाता है,तो अस्थायी अतिक्रमणकारी के साथ-साथ दुकानस्वामी को भी दोषी माना जायेगा और ऐसे दुकान-भवन स्वामियों के विरूद्ध एक सप्ताह बाद प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

इससे पहले पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू की सहमति पर सरोजनी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने मुख्य मार्ग पर अनाधिकृत पार्किंग के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी ने पालिका प्रशासन को निर्देशित किया कि मिडिल स्कूल प्रांगण में निर्मित साइकिल स्टैण्ड को विधिवत संचालित कराया जाये।

ताकि सरोजनी रोड मुख्य मार्ग पर आवागमन में सुगमता हो सके। साथ ही उन्होंने जवाहर रोड स्थित ओम कृष्णा गार्डन के बराबर में पडे मिडिल स्कूल स्थल को भी अस्थायी वाहन स्टैण्ड बनाये जाने के निर्देश दिये। वहीं नगर क्षेत्र मेें फुटपाथ पर अस्थायी रूप से लगभग 7 सैकड़ा सब्जी विक्रेताओं को जिला पंचायत द्वारा बनाये गये सब्जी मण्डी टिनशैड मिडिल स्कूल में व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिये हैं। ताकि नगर के चहुँओर मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुदृंढ हो सके।

उन्होंने कहा कि भरथना में ऑटो संचालकों के लिए ऑटो स्टैण्ड के रूप में नगर पालिका विभिन्न मार्गों पर जल्द से जल्द ऑटो स्टैण्ड संचालित कराये।

उन्होंने कहा है कि चारपहिया ठेला पर व्यापार करने वाले सभी हथठेला संचालकों के नगर पालिका पंजीकरण कर सूचीबद्ध करें। ताकि प्रशासन की निगरानी में वह चल-फिरकर व्यापार कर सकें। स्थायी रूप से हथठेला खडा करके व्यापार न करें। बैठक के दौरान व्यापारी नेता रज्जन पोरवाल,उमेश गुप्ता, इमरान खान,अंकित यादव, सभासद पम्मी यादव, निहालुद्दीन,सुशील पोरवाल,शिवम गुप्ता,रवि पोरवाल,त्रिलोकी पोरवाल, शरद यादव,नरेन्द्र कुमार, पंकज दुबे,भीखम सिंह, जयदीप त्रिपाठी,गोविन्द रावत पालिकाकर्मी रामजी भदौरिया,लेखपाल विपिन कुमार सहित सैकडों व्यापारियों व विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button