40 घंटों में मारे गए 145 आतंकवादी, जानें पाक सेना कहां चला रही अभियान
Pak army killed terrorists: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने 145 आतंकवादियों को मार गिराया, वहीं बीएलए के हमलों में कई नागरिकों की जान गई।
Pak army killed terrorists: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों द्वारा हाल ही में किए गए एक बड़े ऑपरेशन ने दहशतगर्दों के नापाक इरादों को विफल कर दिया। सुरक्षा बलों ने केवल 40 घंटों के अंदर 145 दहशतगर्दों को मार गिराया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने रविवार को ये जानकारी दी और कहा कि यह कार्रवाई शनिवार को प्रांत भर में किए गए आतंकवादी हमलों के जवाब में की गई थी। इन हमलों का मेन मकसद स्थानीय लोगों की सुरक्षा और प्रांतीय विकास को नुकसान पहुंचाना था।
आतंकी गतिविधियां और उनका उद्देश्य
पाकिस्तानी सेना के अनुसार, दहशतगर्दों ने शनिवार को बलूचिस्तान के अलग अलग हिस्सों में आतंकवादी हमले किए। इन हमलों से स्थानीय नागरिकों की जान का नुक्सान हुआ और कई सुरक्षा कर्मी भी शिकार हुए। बलूचिस्तान के ग्वादर और खारान जिलों में दहशतगर्दों ने निर्दोष नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया, जिससे इन क्षेत्रों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया।
नागरिकों की मौत और सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया
इस हिंसक संघर्ष में 18 निर्दोष नागरिक और 15 सैनिक मारे गए। फौजियों द्वारा चलाए गए आतंकवाद-विरोधी अभियानों के बावजूद इस हमले में भारी नुकसान हुआ। सेना का कहना है कि इन हमलों के पीछे पाकिस्तान से बाहर सक्रिय आतंकवादी संगठनों का हाथ था। सेना ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है और कहा है कि दहशतगर्दों के साथ-साथ उनकी मदद करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।
Project Kusha: चीन-पाकिस्तान के होश उड़े, भारत बना रहा है S-400 का ‘अल्टीमेट वर्जन’
इस संघर्ष में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) का हाथ होने का इल्जाम लगाया गया है। शनिवार को बीएलए के हमलों में 10 पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी मारे गए, वहीं 70 से अधिक नागरिकों की जान गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हमले बलूचिस्तान के 12 से अधिक जगहों पर किए गए थे। सैनिकों के साथ मुठभेड़ में 50 से अधिक बलूच लड़ाके भी मारे गए। इस हिंसा का एक दिन पहले पाकिस्तान सेना द्वारा किए गए 41 दहशतगर्दों के सफाए की घोषणा से सीधा संबंध बताया जा रहा है।



