पेरिस की सड़कों पर भारी हिंसा और लूटपाट, सरकार ने तुरंत जारी किया जान बचाने वाला फरमान

France Protest News: फ्रांस में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर भारत भी सतर्क है। बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की गई, जिसमें भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने को कहा गया है। फ्रांस में कई दिनों तक चले हिंसक विरोध प्रदर्शनों और लूटपाट की घटनाओं के बाद, पेरिस पुलिस ने बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया। पिछले कुछ दिनों से फ्रांस में महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है: “फ्रांस में रहने वाले या वहां यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी। मौजूदा हालात और स्थानीय कर्फ्यू को देखते हुए, कृपया सतर्क रहें और सावधानी बरतें। उन इलाकों में जाने से बचें जहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं या भारी भीड़ जमा है, और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।”

इसमें नागरिकों को यह भी सलाह दी गई है कि “स्थानीय समाचारों के जरिए जानकारी रखें, आधिकारिक अपडेट के लिए https://gouvernement.fr देखें, और सार्वजनिक परिवहन में किसी भी तरह की रुकावट की जानकारी के लिए https://ratp.fr पर नज़र रखें।”

मदद के लिए संपर्क विवरण दिए गए हैं

आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। पेरिस स्थित दूतावास से +33 6 48 34 00 63 पर या cons.paris@mea.gov.in पर ईमेल के जरिए संपर्क किया जा सकता है। मार्सिले में भारत के महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) से +33 7 43 16 25 59 पर या cgo.marseille@mea.gov.in पर ईमेल के जरिए संपर्क किया जा सकता है।

ग्रीस तक पहुंचे विरोध प्रदर्शन

यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन बुधवार को ग्रीस भी पहुंच गए। राजधानी एथेंस में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए हजारों छात्र और शिक्षक सड़कों पर उतर आए।

डोनाल्ड ट्रंप का उत्तराधिकारी कौन होगा, नाम जानकर सन्न रह जाएंगे आप

प्रदर्शनकारी बढ़ती महंगाई, बढ़ती लागत और शिक्षा बजट में कटौती के खिलाफ विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। युवा प्रदर्शनकारी सरकार के बजट आवंटन और शिक्षा बजट में की गई कटौती का विरोध कर रहे हैं। वे उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालयों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस और ट्यूशन फीस बढ़ाने के फैसले से भी नाराज हैं।

Related Articles

Back to top button