मूंगफली के छिलकों को फेंके नहीं इन कामों में लाएं
never throw peanut shell: मूंगफली के छिलकों का सही इस्तेमाल न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह घरेलू उपयोग और स्किन केयर में भी कारगर साबित हो सकते हैं। जानें, कैसे आप इन छिलकों का स्मार्ट तरीके से उपयोग कर सकते हैं।
never throw peanut shell: ठंडी के सीजन में मूंगफली खाना एक शानदार अनुभव होता है। गुनगुनी धूप में बैठकर मूंगफली को फोड़ने और खा लेने का आनंद अलग ही होता है। मगर हर बार ऐसा होता है कि मूंगफली के छिलके हमें असहज महसूस कराते हैं। क्या आप जानते हैं कि इन छिलकों को फेंकने की बजाय आप इन्हें कई फायदेमंद तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं? आइए जानते हैं मूंगफली के छिलकों के उन उपयोगों के बारे में जिनसे आप न केवल अपने घर और बगीचे की देखभाल कर सकते हैं बल्कि अपने स्किन केयर रूटीन को भी बेहतर बना सकते हैं।
आग जलाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प
मूंगफली के सूखे छिलके जो आमतौर पर कूड़े में फेंक दिए जाते हैं दरअसल एक बेहतरीन आग जलाने का साधन बन सकते हैं। यदि आपके पास सूखी लकड़ी या अलाव जलाने के लिए अन्य सामग्री नहीं है तो इन छिलकों को बीच में रखकर आसानी से आग पकड़ी जा सकती है। ये हल्के और पतले होते हैं जिससे इन्हें जलाना आसान होता है।
डस्टबिन की बदबू को हटाने का उपाय
डस्टबिन में बदबू आना एक आम समस्या है। मगर मूंगफली के छिलकों का उपयोग कर आप इस समस्या का समाधान पा सकते हैं। इन छिलकों को बेकिंग सोडा के साथ मिला कर डस्टबिन में रखें। ये छिलके न केवल बदबू को सोखते हैं बल्कि नमी को भी अवशोषित करते हैं जिससे आपके डस्टबिन से आने वाली बदबू कम हो जाती है।
मिट्टी की नमी को बनाए रखें
गर्मियों में अक्सर मिट्टी का नमी जल्दी सूख जाती है जिससे पौधों को नुकसान हो सकता है। मगर यदि आप मूंगफली के छिलकों को दरदरा क्रश करके मिट्टी पर डालते हैं तो ये नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं। इस तरीके से आप अपने बागीचे में पौधों की सेहत को बेहतर बना सकते हैं।
पौधों के लिए खाद
मूंगफली के छिलकों का एक और बेहतरीन उपयोग है और वह है खाद बनाना। ये छिलके मिट्टी को उपजाऊ बनाने में मदद करते हैं और पौधों की वृद्धि में भी सहायक होते हैं। खाद बनाने के लिए इन छिलकों को पहले पानी में भिगोकर एक दिन के लिए छोड़ दें फिर इन्हें अन्य जैविक पदार्थों जैसे अंडे के छिलके गाजर के छिलके आदि के साथ मिला कर मिट्टी में डालें। इससे आपकी मिट्टी में प्राकृतिक पोषक तत्वों की भरमार हो जाएगी।
स्किन केयर में भी मददगार
क्या आपकी एड़ियां फटी हुई हैं और पैरों की त्वचा सूखी और खुरदुरी हो गई है? अब आपको मूंगफली के छिलकों के पाउडर से मदद मिल सकती है। इन छिलकों को पीसकर पाउडर बनाएं और इसका पेस्ट बना कर अपनी एड़ियों पर स्क्रब करें। यह न केवल डेड स्किन को हटाने में मदद करेगा बल्कि आपकी त्वचा को मुलायम और कोमल भी बनाएगा।
common fridge mistake: फ्रिज में सब्जियां रखने का तरीका बदलने से हो सकते हैं ये बड़े फायदे
घर में खुशबू का समाधान
यदि आपके घर में किसी कमरे या अलमारी में बदबू हो रही है तो मूंगफली के छिलकों का इस्तेमाल एक आसान और प्राकृतिक तरीका हो सकता है। इन छिलकों को एक कॉटन पोटली में भर कर रखें फिर इसमें कुछ बूँदें लेवेंडर या रोजमेरी ऑयल की डालें। इसे आलमारी बाथरूम या किसी भी कमरे में लटका दें। ये न केवल बदबू को सोखेंगे बल्कि ताजगी का एहसास भी देंगे।



