Hero Splendor लोन पर खरीदने के लिए कितना डाउन पेमेंट देना होगा, जानें कितनी होगी मासिक EMI

Hero Splendor On EMI: भारत में प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो स्प्लेंडर काफी लोकप्रिय है। जब भी किफायती बाइक खरीदने की बात आती है, तो ज़्यादातर लोग हीरो स्प्लेंडर को ही प्राथमिकता देते हैं। कई सालों से हीरो स्प्लेंडर बाइक लोगों की पहली पसंद रही है। यह बाइक हर किसी के बजट में आसानी से फिट हो जाती है, यही वजह है कि लोग इसे खूब पसंद करते हैं। अगर आप भी कम कीमत में बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं हीरो स्प्लेंडर के लिए डाउनपेमेंट और EMI कितनी होगी।
हीरो स्प्लेंडर की कीमत
सबसे पहले, हीरो स्प्लेंडर की कीमत की बात करें तो हीरो स्प्लेंडर बाइक के बेस वेरिएंट हीरो स्प्लेंडर प्लस की एक्स-शोरूम कीमत 73,902 रुपये है। अगर आप दिल्ली में हीरो स्प्लेंडर खरीदते हैं, तो आपको RTO के लिए 6 हजार रुपए और इंश्योरेंस के लिए छः हजार रुपये देने होंगे। अन्य शुल्कों को मिलाकर, हीरो स्प्लेंडर की कुल कीमत 88,000 रुपये होगी।
हीरो स्प्लेंडर बाइक का डाउन पेमेंट
अगर आप डाउन पेमेंट के साथ हीरो स्प्लेंडर बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 5,000 रुपये का डाउन पेमेंट करना होगा। इससे कम डाउन पेमेंट पर आप हीरो स्प्लेंडर नहीं खरीद सकते।
EMI कम करने और बड़ी बचत करने के लिए इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स का करें इस्तेमाल
हीरो स्प्लेंडर बाइक की मासिक ईएमआई (Hero Splendor On Monthly EMI)
अगर आप 20,000 रुपये के डाउन पेमेंट के साथ हीरो स्प्लेंडर खरीदते हैं, तो आपको बैंक से 68,000 रुपये का लोन लेना होगा। अगर आपको यह लोन 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर 2 साल की अवधि के लिए मिलता है, तो आपको हर महीने 3,170 रुपये की ईएमआई देनी होगी। इस तरह, आप बैंक को कुल 76,000 रुपये चुकाएँगे। इसमें 8,000 रुपये का ब्याज शामिल होगा। इस हिसाब से इस हीरो स्प्लेंडर की कीमत आपको कुल 8,000 रुपये पड़ेगी।



