करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत

ऊँचाहार, रायबरेली। पांच दिन पूर्व करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है, परिजनों ने मुआवजे व दोषियों पर कार्यवाई की मांग की है।
हटवा गाँव निवासी सूरजभान 25 वर्ष कस्बा स्थित बिजली घर में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था।शनिवार को दिलमनपुर गाँव के पास 33 केवीए में फाल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़कर काम कर रहा था, इसी दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया था।साथी स्टाफ ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
जिसके बाद उसे दरियापुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था।परिजनों ने विभाग पर गम्भीर आरोप लगाते हुए सूरजभान को लेकर मंगलवार को बिजली घर पर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।कोतवाल अजय कुमार राय व एसडीओ सचिन गौड़ द्वारा आश्वासन मिलने पर परिजनों ने उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
जहाँ गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर पिता रामफेर, मां देवकली पत्नी सावित्री का रोरोकर बुरा हाल है।सूरजभान अपने पांच भाइयों में दूसरे नम्बर पर था।मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है।
पिता रामफेर ने परिवार के भरण पोषण के लिए मुआवजे व दोषियों पर कार्यवाई की मांग की है। इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, प्रार्थना पत्र मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।
ऊँचाहार(रायबरेली)। मकान बंटवारे के विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की पिटाई कर दी, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वंशपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग गाँव की रीता देवी ने बताया कि उसके व देवर के बीच मकान बंटवारा हो चुका है।गुरुवार को अपने हिस्से की ओर निर्माण कर रही थी।आरोप है कि इसी दौरान एकजुट होकर आये लगभग आधा दर्जन लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी और बीचबचाव करने पर बेटे अनंत व अमित को भी मारा पीटा।
इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।



