संभल में बड़ा बुलडोजर एक्शन, भारी पुलिस रही तैनात

Sambhal Today News: संभल जिले के राया बुज़ुर्ग गाँव में अवैध निर्माणों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन। तालाब की ज़मीन पर बने मैरिज हॉल और मस्जिद को ढहाने की कार्रवाई, भारी पुलिस बल और ड्रोन निगरानी के साथ।

Sambhal News Today: उप्र के शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ ज़बरदस्त कार्रवाई देखने को मिली है। राया बुज़ुर्ग गाँव जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर है, वहां तालाब की सरकारी भूमि पर बने एक मैरिज हॉल और मस्जिद को प्रशासन ने ढहाना शुरू कर दिया है।

इस पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन से बचने के लिए भारी पुलिस बल, पीएसी और ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है।

जानें पूरा माजरा (Sambhal Bulldozer Action News Update)

प्रशासन का कहना है कि यह दोनों निर्माण एक बड़ा मैरिज हॉल और मस्जिद बिना किसी कानूनी अनुमति के तालाब की ज़मीन पर बनाए गए थे। एसपी केके बिश्नोई ने जानकारी दी कि अतिक्रमणकर्ताओं को 30 दिन का नोटिस दिया गया था। जब उन्होंने खुद निर्माण नहीं हटाया, तो प्रशासन ने Buldozer Action किया।

कोर्ट से मिली हरी झंडी

शहर Sambhal के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि इस मामले में सभी पक्षों की सुनवाई के बाद, तहसीलदार कोर्ट ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा, “अगर निर्माण अवैध हैं, तो उन्हें हटाना ही होगा।”

Mumbai News Today: 400 KG RDX से 1 करोड़ लोगों की जान खतरे में

कितनी जमीन पर थे कब्जे

  • मस्जिद – लगभग 510 वर्ग मीटर में फैली थी
  • जनता मैरिज हॉल – करीब 2,810 वर्ग मीटर पर बना हुआ था
  • दोनों ही संरचनाएं सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गईं और चिन्हित होने के बाद अब ध्वस्त की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button