जिला बाॅक्सिंग संघ के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

सुल्तानपुर। चैंपियन स्पोर्ट्स क्लब और जिला बॉक्सिंग संघ के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई।
आयोजक विजय यादव बॉक्सर के नेतृत्व में टाइनी टॉट्स विद्यालय में किया गया विद्यालय की ऑनर डायरेक्टर डॉ.अंजलि श्रीवास्तव ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि में रहे जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष पुलकित सिंह, बॉक्सिंग संघ के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव पंकज दुबे, उपसचिव दीपक श्रीवास्तव, जिला वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मुनेंद्र मिश्रा, बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष संदीप सिंह, गौरव सिंह,गिरीश मिश्रा, अधिवक्ता बृजेश शर्मा, अनुराग पाण्डेय आदि रहे उपस्थित।50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें बालक वर्ग मिनी बॉक्सर भार वर्ग 23से25 अज़ान गोल्ड मेडल जीत कर अपने नाम किया।
25से27 हसन अरहान को हराकर गोल्ड मेडल जीता, 27से30 वैभव शर्मा गोल्ड, आरिश सिल्वर, अल्फैज गोल्ड,ताहिर हुसैन सिल्वर अंडर 14 में28से 30पार्थ मिश्रा गोल्ड, मिशबाहुल हक़ सिल्वर,30से32आशीष बौद्ध गोल्ड, आरव पटेल सिल्वर,32से34 किफायत तारिक गोल्ड,34से36 अखिल कुमार गोल्ड, 38से40 अक्षत पटेल गोल्ड 42से44 श्रेयांश गोल्ड,आदर्श सिल्वर,44से46 अविरल उपाध्याय गोल्ड, आभास कसौधन सिल्वर,46से48 अभिनव कुमार सिंह गोल्ड,50से52 रॉबिन वर्मा गोल्ड, 70से75 ऋषभ यादव गोल्डआदि
अंडर 17 में 38से40 प्रथम सिंह गोल्ड,शनि गौर सिल्वर,40से46 सार्थक गोल्ड, 46से50 शाश्वत गोल्ड,50से57 सक्षम गोल्ड, आदित्य सिल्वर,योगेश सिल्वर 59से62 नैतिक गोल्ड वही बालिका वर्ग में30से33 दीप्ति गोल्ड, 40से42आकृति गोल्ड,46से48 रिया गोल्ड रिया सिल्वर आदि अंडर 19 में 56से60 युवराज सिंह गोल्ड युवराज रावत सिल्वर50से55 इंफाम अब्बास गोल्ड,60से65 नितिन पाल गोल्ड,आलोक सिल्वर, निखिल गुप्ता, 65से 69 उदय प्रताप गोल्ड मेडल जीतकर अपने स्कूल जिले का नाम रोशन किया।
ऑफिशियल में अयोध्या बॉक्सिंग संघ सचिव व कोच जज संजय हेला, टेक्निकल डायरेक्टर सुल्तानपुर बॉक्सिंग संघ सचिव व कोच विजय यादव बॉक्सर, रेफरी अणिमा सिंह, सुजल विक्रम सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, आयुष प्रभात चौरसिया, पंकज सोनकर,मो. नशीम अली, संस्कार कुमार, आदित्य कुमार, आदि रहे। वही सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी बॉक्सर रागिनी उपाध्याय उत्तर प्रदेश पुलिस अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया।



