पहली फरवरी को होगा पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ
सर्वकल्याण के लिए धर्मप्रेमी डालेंगे पूर्णाहुति

भरथना,इटावा। माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर आगामी 1 फरवरी को पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सैकडों की संख्या में धर्मप्रेमी पूर्णाहुति डालकर सर्वकल्याण की कामना करेगें।
यह निर्णय रविवार को कस्बा के मुहल्ला गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर आयोजित बैठक के दौरान संस्था के पदाधिकारियों के मध्य लिया गया। उक्त आशय की जानकारी गायत्री शक्तिपीठ भरथना के ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह यादव ने देते हुए बताया कि आगामी 1 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 9 बजे अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान् में पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शान्तिकुंज प्रतिनिधि राम नारायण जी की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। ट्रस्टी श्री यादव ने नगर व क्षेत्र के समस्त धर्मशील महिला-पुरूष भक्तजनों से उक्त धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करने की अपील की है।
बैठक के दौरान रामलखन ओझा, शिवकिशोर शर्मा,सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव,ब्रहम प्रकाश श्रीवास्तव,डा. विनोद यादव,रामनरेश शर्मा,राजीव यादव,डा. इंद्रपाल सिंह,राकेश गुप्ता,कमलेश यादव,अंकुर चौहान,मोहित यादव, रामबिहारी सविता आदि गायत्री परिवार के परिजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
राधाकृष्ण मन्दिर के स्थापना दिवस पर उमड़ा भक्तों का सैलाव
भरथना,इटावा। शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) प्रांगण में स्थापित राधाकृष्ण मन्दिर का स्थापना दिवस बडे ही उत्साह व उमंगतापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

सोमवार को आयोजित स्थापना दिवस के अवसर पर दर्जनों की संख्या में मौजूद महिला श्रद्धालुओं ने मन्दिर पर उपस्थित होकर सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान राधाकृष्ण का पूजन अर्चन किया। तदुपरान्त मौजूद महिला श्रद्धालुओं ने ढोलक की थाप पर भजन-कीर्तन करके बडे ही हर्षोल्लास के साथ उमंगतापूर्ण वातावरण में राधाकृष्ण मन्दिर का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम के दौरान अंजू यादव,उर्मिला यादव,शिखा चौहान,सरिता चौहान, सुमन शर्मा,आयोजिका दुबे,पुष्पा यादव,शोभा ठाकुर,सुमन यादव, शिवानी यादव,स्वीटी शारदा,पूजा पोरवाल सहित दर्जनों श्रद्धालु महिला भक्तजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



