Padma Awards 2026: जानें क्या पद्म अवॉर्ड्स जीतने वालों को एक्स्ट्रा सुविधाएं, पैसे दिए जाते हैं

Padma Awards 2026: जानिए 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा के बारे में और कैसे ये पुरस्कार राष्ट्र की प्रगति और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Padma Awards 2026: हर साल 26 जनवरी के ठीक पहले भारत सरकार द्वारा पद्म अवॉर्ड की सूची घोषित की जाती है और 2026 के लिए ये लिस्ट भी सार्वजनिक हो गई है। पद्म पुरस्कारों का मकसद उन लोगों को सम्मानित करना है जिन्होंने अलग अलग फील्डों में अपने योगदान से देश का नाम रौशन किया है। इस बार भी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मान घोषित किए गए हैं।

इस वर्ष तीन प्रकार के ऑनरेरी मेडल का ऐलान किया गया है। ये पद्म अवॉर्ड विजेताओं को न केवल उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करते हैं, बल्कि यह देश के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को भी मान्यता देते हैं। इन पुरस्कारों के साथ एक विशेष “कॉपर प्लेट” दी जाती है, जिस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते हैं, जो इस सम्मान की विशिष्टता को और बढ़ा देती है।

क्या क्या सुविधा मिलती है

जब विजेताओं को यह पुरस्कार दिया जाता है, तो इसके साथ कोई नगद राशि या पेंशन नहीं दी जाती। इसका मकसद केवल सम्मानित करना है, न कि कोई वित्तीय लाभ देना। हालांकि, राज्य सरकारें कभी-कभी विजेताओं को अतिरिक्त लाभ या सुविधाएं प्रदान कर सकती हैं मगर केंद्र सरकार की ओर से यह एक सम्मान है, कोई वित्तीय पुरस्कार नहीं।

ये पुरस्कार समारोह हर साल राष्ट्रपति भवन में आरंभ किया जाता है। भारतीय राष्ट्रपति स्वयं इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं और इस दौरान यह अवॉर्ड न केवल उन लोगों की मेहनत और समर्पण का प्रतीक बनता है, बल्कि यह देशवासियों के लिए एक प्रेरणा भी होता है।

Ayushman Card Benefits: एक साल में कितनी मर्तबा करवा सकते हैं फ्री ट्रीटमेंट, बहुत कम लोग जानते हैं ये बात

आपको बता दें कि पद्म पुरस्कार उन लोगों को मान्यता देते हैं जो अलग अलग क्षेत्रों में, जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, खेल और समाज सेवा में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हैं। इस तरह के पुरस्कारों से जनता में देशभक्ति, समर्पण और मेहनत की भावना को बढ़ावा मिलता है।

Related Articles

Back to top button