बसंत पंचमी-नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर धमाल

भरथना,इटावा। भरथना क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विक्टर पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई, जिसपर छात्र छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया।

संस्था के प्रबंधक रोहन सिंह,डायरेक्टर इंदु सिंह एवं प्रधानाचार्य अल्पना केसरवानी ने मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर भोग लगाया।

छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने सरस्वती वंदना गायन से मां सरस्वती को रिझाया।

प्रधानाचार्या अल्पना केसरवानी ने बताया कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को विद्या और ज्ञान की देवी, मां सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में उड़ीसा के कटक में कायस्थ परिवार में हुआ था।

नेताजी बचपन से ही अत्यंत ही निर्भीक और प्रतिभावान थे,स्वतंत्रता संग्राम के चलते उन्होंने जापान में आजाद हिंद फौज का गठन किया और नारा दिया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उनका अदम्य साहस और वीरता हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है आज हम पराक्रम दिवस के रूप में उनकी 129वीं जयंती मना रहे हैं।

छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने एक दूसरे को बसंत पंचमी की बधाई दी एवं प्रसाद वितरण किया।

Related Articles

Back to top button