ईमानदार लोकप्रिय जन नेता थे जनेश्वर मिश्र- इ.वीरेंद्र यादव

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी चिंतक, विचारक पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर आयोजित विचागोष्ठी में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र बेहद लोकप्रिय,ईमानदार एवं संघर्षशील जन नेता थे वह सदैव समतामूलक समाज की स्थापना के लिए समर्पित रहे उन्होंने भारत सरकार के अनेकों मंत्रालयों के मंत्री रहते हुए गरीबों,किसानों,मजदूरों की भलाई हेतु नीतियाँ बनाकर लागू करायीं।जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जुल्म ज्यादती के विरुद्ध जन आन्दोलन कर संघर्ष के हिमायती थे वह प्रखर वक्ता एवं जाति प्रथा के विरोधी थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में उनकी स्मृति में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं जनेश्वर मिश्र समग्र ग्राम योजना,एशिया का सबसे बड़ा पार्क लखनऊ में विकसित कर लागू करायीं।उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव डा शशिकांत शर्मा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र की नीतियों,सिद्धांतो पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास सम्मान एवं सुरक्षा पहुंच सके इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
इस अवसर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी के जीवनदर्शन पर वरिष्ठ नेता आफ़ताब अहमद रज्जू ख़ान,जिला महासचिव मो.अरशद ख़ान,जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी,राजेश मौर्य,वरिष्ठ नेता प्रदीप तिवारी,संदीप शुक्ला,महेंद्र बाजपेई,श्रवण चौधरी,विश्वास दिवेदी,बबलू बाजपेई,अमित त्रिपाठी,फ़हीम अहमद,शुभम लोहिया,एमआई जावेद,शिवदुलारी यादव,शिवनारायण सोनकर,शकील मंसूरी,गंगासागर यादव आदि अनेकों कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किया।
विचारगोष्ठी में चौ.अरविंद निर्मल,सुरजीत सिंह,भानू पटेल,इज़हार अज्जू दिनेश पिंटू,मो.नसीम,विकास मिश्र,अनिल यादव,दिनेश केसरुवा,अरविंद यादव,डा.अर्जुन यादव,बलराज राना,अभिषेक यादव,सोनी भारती,ममता यादव,अमरजीत यादव,गुड़िया देवी,पुष्पा भार



