नेताजी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का होगा अनावरण

आजाद हिन्द फौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी थे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

भरथना,इटावा। आजाद हिन्द फौज के संस्थापक व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा उनकी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आगामी 23 जनवरी, 2026 को आयोजित किया जायेगा।

उक्त आशय की जानकारी पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने देते हुए बताया कि आजाद हिन्द फौज के संस्थापक व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा आगामी 23 जनवरी, दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे कस्बा के बालूगंज स्थित शहीद पार्क पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अशोक यादव,विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी काव्या सी,पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य सहित नगर के कई गणमान्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रहेगी।

विदित होकि बालूगंज स्थित शहीद पार्क में सर्वप्रथम क्रान्तिकारी योद्धा चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित थी। तदुपरान्त पूर्व चैयरमैन रंजना यादव ने अपने कार्यकाल में राष्ट्र के वीरयोद्धा शहीद-ए-आजम वीर अब्दुल हमीद की एक प्रतिमा जवाहर रोड चौराहे पर और दूसरे सरदार भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित कर अनावरण करवाया गया था। जिसके चलते अब उक्त शहीद पार्क में तीन क्रान्तिकारियों चन्द्रशेखर आजाद,सरदार भगत सिंह और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमायें सुशोभित होगीं ।

Related Articles

Back to top button