नए टैक्स सिस्टम में होंगे बड़े बदलाव, बजट में देखें 5 संभावित घोषणाएं
Budget 2026 News: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण आगामी माह को देश का बजट पेश करेंगी। गत वर्ष के बजट में सरकार ने 12 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स में छूट देकर कर्मचारियों को बड़ी राहत दी थी। अब 2026 के बजट से मिडिल क्लास और सैलरीड क्लास की उम्मीदें बढ़ गई हैं और एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार टैक्स-फ्री इनकम लिमिट 12 लाख रुपये से बढ़कर 17 लाख रुपये होने की संभावना है।
नया टैक्स सिस्टम होगा गेम चेंजर
सरकार ने नए टैक्स सिस्टम को प्राथमिकता दी है और अभी 90 परसेंट से ज़्यादा टैक्सपेयर्स इसी ऑप्शन को चुन रहे हैं। हालांकि, होम लोन लेने वाले और सीनियर सिटिजन अभी भी पुराने टैक्स सिस्टम को ही पसंद करते हैं। इस मुश्किल को हल करने के लिए सरकार इस बार नए सिस्टम में कुछ ज़रूरी कटौती शामिल कर सकती है।
5 बड़े बदलाव की उम्मीद, कर्मचारियों को कैसे फायदा होगा?
- स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोतरी: अभी नए सिस्टम में 75,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलता है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए यह लिमिट 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये की जा सकती है।
स्लीपर क्लास का न्यूनतम किराया 149 रुपये तय, जानें नया नियम
- होम लोन और एजुकेशन लोन: नए सिस्टम में होम लोन के ब्याज पर कोई डिडक्शन नहीं है। अगर यह दिया जाता है, तो रियल एस्टेट सेक्टर को भी बूस्ट मिलेगा।
- हेल्थ इंश्योरेंस (मेडिकल क्लेम): बढ़ते मेडिकल खर्चों को देखते हुए, नए टैक्स सिस्टम में हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स डिडक्शन की ज़ोरदार मांग है।
- लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट: स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के लिए लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन पर डिडक्शन 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये किए जाने की संभावना है।
क्या है आधार कार्ड का लॉक-अनलॉक फीचर, जानें ये कैसे करता है काम
- सीनियर सिटिज़न्स के लिए डिस्काउंट: सरकार हेल्थ खर्चों और बेसिक डिडक्शन की लिमिट बढ़ाकर सीनियर सिटिज़न्स को नए सिस्टम में शिफ्ट करने की कोशिश करेगी।



