स्लीपर क्लास का न्यूनतम किराया 149 रुपये तय, जानें नया नियम

RAC Ticket New Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए बड़े बदलाव किए हैं। अब आरएसी सीटों का प्रावधान खत्म, नई ट्रेनों के लिए किराया और बर्थ अलॉटमेंट में सुधार।

RAC Ticket New Rules: इंडियन रेलवे ने यात्रियों की यात्रा को और ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए कुछ अहम परिवर्तनों की घोषणा की है। इन बदलावों का मेन मकसद यात्रा को सुविधाजनक और परेशानी मुक्त बनाना है। अब रेलवे ने अपनी कुछ प्रमुख ट्रेनों में आरएसी (Reservation Against Cancellation) सीटों की व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। ये कदम यात्रियों को आधी सीट पर सफर करने की समस्या से राहत दिलाने के लिए उठाया गया है। विशेष रूप से अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में अब आरएसी टिकट का कोई प्रावधान नहीं रहेगा।

इन दो ट्रेनों में बदलाव

नौ जनवरी को जारी किए गए एक नोट में रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में अब केवल कन्फर्म टिकट जारी होंगे। इन ट्रेनों के लिए कोई वेटलिस्ट या आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट का प्रावधान नहीं रहेगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए न्यूनतम यात्रा दूरी 400 किमी तय की गई है। इसका मतलब है कि यात्रियों को केवल कन्फर्म सीट ही मिलेगी, जिससे ट्रेनों में सीट की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता कम होगी। इसके अलावा, सभी सीटें सिर्फ एडवांस रिजर्वेशन के आधार पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रा के पहले ही सीट की पुष्टि हो सकेगी।

रेलवे ने अमृत भारत ट्रेनों में भी कई बदलाव किए हैं। जनवरी 2026 से भारतीय रेलवे नई अमृत भारत II एक्सप्रेस शुरू करेगा। इन रेलगाड़ियों के लिए किराए की संरचना और बुकिंग नियमों में बदलाव किए गए हैं। पुराने नियमों के मुकाबले किराए में तो कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, मगर न्यूनतम दूरी के नियम को अपडेट किया गया है। अब स्लीपर क्लास में यात्रा करने के लिए कम से कम 200 किमी की दूरी तय करनी होगी, जिसका किराया 149 रुपये होगा।

वंदे भारत से लेकर शताब्दी तक सब हुईं महंगी, जानें अब कितना ढीला करना होगा बटुआ

वहीं सेकंड क्लास के लिए 50 किमी की न्यूनतम दूरी होगी, जिसके लिए किराया 36 रुपये होगा। इसके अलावा, रिजर्वेशन चार्ज और सुपरफास्ट चार्ज अलग से लगाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button