अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर पकड़े

वन क्षेत्र से अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,3.30 लाख का जुर्माना वसूला

जसवंतनगर,इटावा। सामाजिक वानिकी विभाग बसरेहर रेंज ने वन क्षेत्र से अवैध रूप से मिट्टी खोदकर ले जाने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टरों को पकड़कर उनसे 3 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार सैफई हवाई पट्टी रोड पर नियमित गश्त के दौरान तीन ट्रैक्टर वन क्षेत्र की मिट्टी लादकर ले जाते हुए पकड़े गए।

जांच में पाया गया कि मिट्टी को अवैध रूप से खोदकर बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुष्टि होने पर संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया गया और ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।इसके अलावा जसोहन क्षेत्र में भी एक अन्य ट्रैक्टर को रोका गया है। इस मामले में विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है कि संबंधित ट्रैक्टर द्वारा लाई जा रही मिट्टी वन क्षेत्र से निकाली गई थी या किसी अन्य वैध स्थान से। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रधानाचार्य संजीव को मिली डॉक्टर की उपाधि

प्रधानाचार्य संजीव

जसवंतनगर,इटावा। नई दिल्ली के हैबिटेट केंद्र में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार को पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में देशभर से चयनित शिक्षाविदों और शिक्षा संस्थान प्रमुखों को उनके शैक्षिक योगदान के लिए उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश राजेश टंडन एवं कैबिनेट सचिव अभिषेक वर्मा तथा मॉरीशस की पूर्व मंत्री श्रीमती शीला बाई की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राहुल गुप्ता एवं प्रबंध समिति तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button