राशन वितरण का नया नियम लागू, अब गेहूं-चावल के साथ मिलेगी ये चीज फ्री
Ration Card Update 2026: यूपी में मुफ्त राशन वितरण की नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। सरकार ने ईकेवाईसी न कराने वालों के राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं
Ration Card Update 2026: उत्तर प्रदेश में अब राशन वितरण की एक नई व्यवस्था शुरू होने वाली है, जिससे खास कर उन लोगों को फायदा होगा जिनका नाम राशन कार्ड की सूची से कट चुका था या जिन्होंने ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की थी। सरकार ने यह कदम एक ओर सख्त कदम के रूप में उठाया है ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और कुशलता बढ़ सके।
अलग अलग जिलों में बदलाव
राज्य सरकार ने 23 जिलों में राशन वितरण के लिए अलग व्यवस्था की है। ये जिले हैं- अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुर, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फर्रूखाबाद, बदायूं, बरेली, शाहजापुर, अमरोहा, संभल, उन्नाव और बुलंदशहर। इन जिलों के अंत्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त राशन के तौर पर 14 किलोग्राम गेहूं, 11 किलोग्राम चावल और 10 किलोग्राम ज्वार-बाजरा मिलेगा। इसके अलावा, बाकी जिलों में प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल दिया जाएगा।
राशन वितरण का समय जानें
राशन प्राप्त करने के लिए कार्ड धारकों को समय पर वितरण की सुविधा दी गई है। सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और फिर 2 बजे से 6 बजे तक, लोग कोटे की दुकानों से अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे। यह कदम विशेष रूप से उन लोगों के लिए राहत का कारण बनेगा जो पहले किसी वजह से राशन नहीं ले पा रहे थे।
एक्सीडेंट के शिकार लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज, सरकार ला रही है नई स्कीम
इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन
हालांकि, जिन लोगों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है या जो राशन के लिए अपात्र पाए गए हैं, वे अब राशन से वंचित रहेंगे। सरकार ने इस बारे में स्पष्ट कर दिया है कि ईकेवाईसी प्रक्रिया के बिना लाभ नहीं मिलेगा। कई लोगों को पिछले एक साल से ईकेवाईसी कराने का मौका दिया गया था, मगर उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके साथ ही यह भी देखा गया कि कुछ मृतक व्यक्तियों या अपात्र लोगों के राशन कार्ड अब कैंसिल कर दिए गए हैं।



