न्यूजीलैंड सीरीज में इतिहास रचने के करीब कोहली, टूटेगा तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड
IND vs NZ 2026: कोहली के वनडे करियर की यात्रा में ये सीरीज एक अहम मोड़ साबित हो सकती है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह न सिर्फ एक मैच होगा बल्कि एक यादगार लम्हा होगा जब विराट कोहली क्रिकेट के इतिहास में अपनी नई पहचान बनाएंगे।
विराट कोहली न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के विरुद्ध सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से बहुत करीब हैं। उन्हें इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए महज 94 रन और बनाने हैं। कोहली ने अब तक 33 मैचों में 1657 रन बनाए हैं जिनमें छह शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि उनकी फॉर्म अभी भी शानदार बनी हुई है और यह संभावना जताई जा रही है कि वह जल्द ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।
सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 41 पारियों में 1750 रन बनाए थे। उनके इस रिकॉर्ड को कोहली के लिए तोड़ना मुश्किल नहीं लग रहा क्योंकि कोहली की फॉर्म को देखते हुए उनकी सफलता लगभग तय मानी जा रही है। दूसरी ओर वीरेंद्र सहवाग ने 23 मैचों में 1157 रन बनाकर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
विराट कोहली के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां
कोहली (Virat Kohli) की नजर केवल इस रिकॉर्ड पर नहीं है बल्कि उनका अगला लक्ष्य कुछ और बड़े मील के पत्थरों तक पहुंचने का है। उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27975 रन बनाएं हैं और केवल 25 रन दूर हैं 28000 रन पूरे करने से। इसके अलावा कुमार संगकारा को पछाड़कर सभी प्रारूपों में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने से भी कोहली महज 42 रन पीछे हैं।
ये धुरंधर बना सकता है IND vs NZ T20 series 2026 में तिलक वर्मा का रिप्लेसमेंट
रन मशनी कोहली की शानदार क्रिकेटिंग यात्रा का ये नया अध्याय केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। यह भारतीय क्रिकेट और क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा बन चुका है।



