ये धुरंधर बना सकता है IND vs NZ T20 series 2026 में तिलक वर्मा का रिप्लेसमेंट

IND vs NZ T20 series 2026: तिलक वर्मा की चोट से भारत को सीरीज में मिडिल-ऑर्डर बैटर की तलाश है। आईये जानते हैं कौन उनकी जगह पर सही बैठ सकता है।

IND vs NZ T20 series 2026 से ठीक पहले एक बड़ा बदलाव आया है। तिलक वर्मा जो सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की, हालांकि उनकी जगह कोई नया खिलाड़ी चुनने का ऐलान नहीं किया गया है। तिलक वर्मा की चोट जो विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान लगी थी उसकी वजह से बाहर कर दिया है।

चोट के कारण तिलक को ग्रोइन क्षेत्र में परेशानी हुई और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भी ले जाना पड़ा। बाद में उनका ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उन्हें कम से कम दो सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद अब यह सवाल उठता है कि उनकी जगह (Tilak Varma replacement) टीम इंडिया में कौन खेलेगा।

जानें कौन हो सकता है रिप्लेसमेंट

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा ने तिलक वर्मा के स्थान पर जो विकल्प सुझाए हैं, उनमें प्रमुख नाम श्रेयस अय्यर का है। आकाश ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर इस बारे में बात की और कहा कि श्रेयस अय्यर को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने श्रेयस को मिडिल ऑर्डर के लिए उपयुक्त खिलाड़ी बताया और कहा कि अय्यर के पास अनुभव और प्रदर्शन दोनों की ताकत है।

Ruturaj Gaikwad stats 2026: रुतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, कोहली को छोड़ा पीछे

आकाश चोपड़ा ने कहा कि श्रेयस अय्यर इस स्थिति में सबसे सही विकल्प हैं। वह पहले से ही शानदार फॉर्म में हैं और विजय हजारे ट्रॉफी में भी रन बनाए हैं। जब अय्यर को एशिया कप में नहीं चुना गया था, तो यह थोड़ा अजीब लगा था मगर अब मिडिल ऑर्डर में उनके लिए एक अच्छा मौका है। वह आईपीएल में भी शानदार खेल चुके हैं। मेरी राय में, अय्यर इस रोल के लिए सबसे बेहतर हैं।

Related Articles

Back to top button