राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देखकर जिलाधिकारी को किया सम्मानित

सुल्तानपुर/ राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन के नेतृत्व में जिला अधिकारी से औपचारिक मुलाकात करते हुए 2025 अवार्ड,स्मृति सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने नए वर्ष की संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए परस्परिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन के द्वारा बताया गया कि संगठन पत्रकारों की जायज लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहता है व जनपद सुलतानपुर के कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला अधिकारी के प्रयासों को लेकर 2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय महासचिव बाल गोविन्द मौर्य के द्वारा बताया कि सांगठन पत्रकारहितो को सर्वोपरि मानती है। प्रेस क्लब की दुर्दशा को जल्द सुधार किया जाए जिससे पत्रकार हित से संबंधित सभी बैठक व कार्यक्रम आयोजित किया जा सके। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेश कुमार मौर्य के द्वारा बताया गया कि पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा व पत्रकार सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोग गठन करने की मांग की है।
जिला अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने बताया संगठन के पदाधिकारी सामाजिक कार्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर समाज की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते रहेंगे।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम आर नन्दवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल दूबे, मंडल सचिव आसिफ अंसारी, आपके अंदर में प्रदेश सचिव समसुजुहा हाशमी समेत अनेको पदाधिकारी उपस्थित रहें।



