दिव्यांग चालक का ऑटो पेड़ से टकराया: मौत
एक पैर से दिव्यांग ऑटो चालक साम्हों सवारियां छोड़ कर वापस भरथना लौट रहा था

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा के स्टेशन रोड निवासी दिव्यांग राजा ठाकुर 30 बर्ष पुत्र स्व.रामपाल ठाकुर की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
परिजनों में मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। घटना की सूचना अभी तक पुलिस को नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर करीब दोपहर 2 बजे दिव्यांग ऑटो चालक राजा ठाकुर कुछ सवारियों को साम्हों छोड़ कर वापस लौट रहा था।
इसी बीच एक मोड पर उसका ऑटो अनियंत्रित होकर एक बबुल के पेड़ से टकरा गया।
उक्त मार्ग पर आवा गमन कम होने के कारण दुर्घटना ग्रस्त राजा ठाकुर घायल होकर काफी समय तक घटना स्थल पर पड़ा रहा। कई घंटों के बाद घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटना स्थल से उसे उठाकर घर लगे जहां कुछ देर बाद राजा की दुखद मौत हो गई।
परिजनों ने फिलहाल राजा की मौत की खबर पुलिस को नहीं दी है जिसके कारण मृतक राजा का शव फिलहर परिजनों के बीच रखा हुआ है। राजा ठाकुर स्व.रामपाल ठाकुर स्टेशन रोड की मौत की खबर से मां राधा भाई अंकुर,अमित,रजत, बहन पूनम गहरे सदमे में हैं।
घर से गुम बालिका को पुलिस ने मॉ से मिलाया
जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली की एण्टीरोमियो टीम /मिशन शक्ति टीम को आज दिनांक 17 जनवरी को गस्त के दौरान जैन मौहल्ला कस्वा जसवन्तनगर इटावा में करीब 4 वर्ष 6 माह की बालिका लावारिश अवस्था में रोते हुए पायी गयी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बालिका को मिशन शक्ती केन्द्र में सुरक्षित रखा और उसके माता-पिता की खोजबीन शुरू की।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने अभियान मुस्कान के तहत पुलिस दल की दो टीमें बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में बालिका के लापता माता-पिता की खोजबीन में जुटाया उपनिरीक्षक शुभम वर्मा व एस आई ललित किशोर चतुर्वेदी व का.63 संगीता व का.346 रवीश कुमार आदि ने बालिका की मॉ सपना पत्नी अतर सिंह निवासी गुलाववाडी थाना जसवन्तनगर इटावा को खोज निकालकर मिली बच्ची जिसका नाम कनक उम्र करीब 4 वर्ष 6 माह को उसकी मॉ सपना को सुरक्षित सुपुर्द किया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है और यह एक उदाहरण है कि कैसे पुलिस समाज की सेवा में तत्पर है।



