किसानो की नुकसान हुई फसल का मुआवजा दे सरकार : अतुल सिंह

ऊँचाहार, रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के टिकराय,मिषिरपुर,बाबा का पुरवा,बकिया पुरवा,सिद्धौर,मैनहा,कूँड आदि गाँवों में चौपाल,नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान करने का भरोसा दिया।इस अवसर पर सिंह ने कहा कि जिस तरह चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी करके भाजपा की सरकार बनाई है इसकी पूरी देश में निंदा हो रही है ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा,आज ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है भारी बारिश के कारण किसान भाइयों की धान की फसलें जो नष्ट हुई हैं उसका मुआवजा सरकार को देना चाहिए इस देश में किसान की हालत बहुत खराब है इनकी कोई सुनने वाला नहीं है खाद बीज पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है|

सिंह ने कहा कि बिजली 5-6 घंटे आ रही है बूढ़े,बच्चे,महिलाएं सभी परेशान हैं जबकि बिजली का बिल उपभोक्ताओं से वसूला जा रहा है,आवारा पशुओं से किसान परेशान है,कई महीनो से जरूरत मंद लोगों की पेंशन नहीं आ रही है,गांव की सड़क टूटी है नालियां बज बजा रही हैं लेकिन क्षेत्रीय विधायक को समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है आज आम आदमी भाजपा सरकार से बहुत परेशान है।

सिंह ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर जी के बने संविधान को बचाने के लिए,छात्राओं की भविष्य के लिए,व्यापारियों,किसानों के भविष्य के लिए इस देश में कोई संघर्ष कर रहा है तो वह जननायक राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी।

ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है मैं हमेशा आप सबके सुख-दुख में इसी तरह खड़ा रहूंगा,जिस तरह मुझे आशीर्वाद देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में आप सब आए हैं मैं आपका आभारी रहूंगा,2027 विधानसभा के चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ होने वाला है!इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,शिवकुमार पांडे,त्रिलोकी सिंह,रामदत्त पांडे,केवी सिंह,मोहम्मद शानू,अनिल सिंह,गोलू अग्रहरि,अजय मौर्या,राजेश सरोज,विनोद सिंह,नीरज सिंह,राम बहादुर यादव,सतीश सिंह,डॉ अनिल कुमार,दिनेश कुमार सरोज,जयप्रकाश सिंह,अरुण सिंह,श्याम सिंह,छोटू सिंह,जयप्रकाश सिंह, सुनील यादव,पप्पू मिश्रा,उदय सिंह,पप्पू मंसूरी रविंद्र कुमार गौतम,जितेन गौतम,विजय लोधी,हौसला लोधी,मनोज लोधी,शशिधर शुक्ला,शिवकुमार पटेल,राकेश मौर्य,प्रदीप मौर्या,पंकज पटेल,सोमनाथ विश्वकर्मा,सज्जन गौतम,देवतादिन गौतम,मोहम्मद सलमान,बृजेश निर्मल,रमेश कुमार,रामकिशन सरोज आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button