स्वास्थ्य विभाग का चार दिवसीय सपोर्टिव सुपरविजन पूरा, अधिकारियों ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत

सुपरविजन पूरा होते ही अपने तैनाती जनपद के लिए रवाना हुए अधिकारी

रायबरेली। ग्रामीणों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने के लिये शासन के निर्देश पर लखनऊ और बरेली मंडल के सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान अरोग्य मंदिर और उपकेंद्र का चार दिवसीय सपोर्टिव सुपरविजन सोमवार को पूरा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए जिले में गैर जनपद से आई टीमों ने चार दिन तक गांवों की गलियों में जाकर सपोर्टिव सुपरविजन किया।

निरीक्षण पूरा होते ही सभी टीमें अपने-अपने तैनाती जनपद के लिए रवाना हो गईं हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम राकेश सिंह ने बताया कि कानपुर देहात, औरया, इटावा, फरूखाबाद जिलों के डिप्टी सीएमओ व डॉक्टरों की टीम ने जिले के सभी ब्लॉकों की सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान अरोग्य मंदिर व उपकेंद्रों पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए शासन के निर्देश पर अधिकारियों की टीमों ने दिनाँक 26 से 29 दिसंबर तक गहन सुपरविजन किया।

निरीक्षण पूरा हो गया है सभी अधिकारी अपने गंतव्य स्थल के लिए वापस चले गए हैं। इसी क्रम में रोहनियां ब्लॉक के अंतर्गत संचालित सभी उपकेंद्रों, आयुष्मान अरोग्य मंदिरों, पीएचसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कानपुर देहात के डिप्टी सीएमओ डॉ० आदित्य सचान और डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी ऑफिसर डॉ० दिलीप वर्मा की टीम ने गहन सुपरविजन किया। टीम ने शासन की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की हकीकत जानने के साथ-साथ धरातल पर लोगों से भी पूछताछ की।

तथा अपनी रिपोर्ट तैयार कर सीधे शाशन को भेज दी है। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर आदित्य सचान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीएचसी रोहनियां के स्टाफ का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ0 मो0 अनवर ने बताया कि टीम ने सीएचसी केंद्र का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा गांवों में जाकर भी टीम ने ग्रामीणों से बात करके लाभार्थियों से भी फीडबैक लेकर ब्लॉक की रिपोर्ट शासन को भेजी है। टीम के निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रागिनी मिश्रा, बीसीपीएम अजय निर्मल, ब्लॉक एकाउंट मैनेजर लाल बहादुर मौर्य, आशुतोष त्रिपाठी सहित सभी सीएचओ, एएनएम व आशा अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button