मेथोडिस्ट चर्च में आज आयोजित होगी भजन संध्या

रायबरेली। क्रिसमस पर्व का उत्सव शहर के चर्चों में शुरू हो गया है। शहर के चर्चों में प्रभु यीशु के उत्सव को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को शहर के मेथोडिस्ट चर्च में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की आयोजक और सपा नेत्री जूही सिंह ने बताया कि उत्सव के रूप में विविध कार्यक्रम का आयोजन इस समय चर्च में चल रहा है। उसी कड़ी में मंगलवार को शाम 5 बजे से मेथोडिस्ट चर्च में भजन संध्या रखी गई है। इसमें विभिन्न भजन गायक अपनी प्रस्तुति देकर प्रभु यीशु को याद करेंगे।



