मेढ़ीदुधी में शमशान घाट निर्माण कराने की मांग

इटावा। भारतीय जनता पार्टी के मंडल भरथना द्वितीय के मण्डल उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ला को प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्रीय ग्राम मेढ़ी में शमशान घाट के निर्माण कराये जाने की मांग की है l उन्होंने कहा कि ग्राम में शमशान घाट ना होने के कारण ग्रामीणों को काफी दूर सेंगर नदी पर शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार करना पड़ता है वहाँ भी अंतिम संस्कार के लिए कोई सुरक्षित स्थान नही है l जिससे अंतिम संस्कार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है l जिलाधिकारी ने जल्द ही शमशान घाट के निर्माण कराये जाने का आश्वासन दिया है l

Related Articles

Back to top button