इंटरनेशनल हैप्पीनेस-डे: ‘सेंटर फॉर हैप्पीनेस’ कार्यक्रम सम्पन्न

सैफई,इटावा, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के सेंटर फॉर हैप्पीनेस द्वारा इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे के अवसर पर ट्रॉमा सेंटर के सेमिनार हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो.डॉ. अजय सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने अपने संबोधन में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सेंटर फॉर हैप्पीनेस की स्थापना का उद्देश्य विशेष रूप से कैंसर जैसी दीर्घकालिक बीमारियों से ग्रसित मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह केंद्र यूपीयूएमएस आने वाले सभी मरीजों के मानसिक कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर प्रति कुलपति,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में डॉ.रूचि सिंह,प्रोफेसर, फिजियोलॉजी,एम्स भोपाल (अतिथि वक्ता) एवं डॉ.प्रशांत चौधरी,सहायक प्रोफेसर,मनोचिकित्सा विभाग,यूपीयूएमएस शामिल रहे,जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मरीजों के समग्र स्वास्थ्य में खुशी और सकारात्मकता के महत्व को रेखांकित करना था।

Related Articles

Back to top button