ठंड ने पकड़ी रफ्तार,जन कल्याण सेवा समिति ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए जन कल्याण सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को समिति द्वारा विकासखंड धम्मौर क्षेत्र के निगोलिया गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत करीब दो दर्जन जरूरतमंद महिलाओं एवं बुजुर्गों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए।इस अवसर पर जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत ने कहा कि जब भगवान किसी की सहायता करना चाहते हैं तो किसी न किसी माध्यम से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाते हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत हैसियत इतनी नहीं है कि वे यह सेवा कर सकें, बल्कि यह सब ईश्वर की कृपा और समिति परिवार के सामूहिक सहयोग से संभव हो पा रहा है।कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीब माताओं, बुजुर्गों एवं मध्यम वर्ग के लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। लाभार्थियों ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को मानवता के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Back to top button