अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा 27वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

गाज़ियाबादः अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजी महानगर एवं जनपद गाजियाबाद के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 27वां ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज 9 नवम्बर 2025 को लोहियानगर स्थित अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं० जयनन्द शर्मा ने की, मुख्य अतिथि के रूप में पं० सुनील शर्मा, कैबिनेट मंत्री उ०प्र० सरकार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पं० डी.के. शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम प्रातः 9 बजे आरम्भ हुआ और दोपहर 1 बजे तक चला। दो दिनों में लगभग 600 युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। परिचय के उपरांत इच्छुक परिवार एक-दूसरे से संवाद कर सहमति बनाएंगे। समापन अवसर पर मुख्य संयोजक पं० हरिओम शर्मा, महामंत्री पं० संदीप शर्मा एवं पं० विजय भारद्वाज का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पमालाओं से किया गया। परिचय कराने वाली टीम को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि पं० सुरेंद्र कुमार मुन्नी (पूर्व विधायक) ने कहा कि परिचय सम्मेलन ब्राह्मण समाज के लिए अत्यंत लाभकारी है और हर वर्ष इसका स्वरूप व प्रभाव बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पं० डी.के. शर्मा ने घोषणा की कि इस सफल आयोजन से प्रेरित होकर प्रदेश व अन्य राज्यों की शाखाएं भी ऐसे सम्मेलन आयोजित करेंगी। दिल्ली शाखा फरवरी में इसका आयोजन करेगी।
मुख्य अतिथि पं० सुनील शर्मा ने कहा कि समाज के उत्साह और एकजुटता से स्पष्ट है कि इस प्रकार के सम्मेलन की आज अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने आयोजकों को साधुवाद देते हुए अगले वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करता आया है और आज भी संगठित होकर समाज व देश के विकास में योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम संचालन मुख्य संयोजक पं० जे.के. गौड़ ने किया और घोषणा की कि अगला परिचय सम्मेलन 28-29 नवम्बर 2026 को आयोजित किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष पं० जयनन्द शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
पं० सुखदर्शन शर्मा, प० सुभाष चंद शर्मा, प० आदेश शर्मा, प० विजय भारद्वाज, प० हरिओम शर्मा, प० राम आसरे शर्मा (मोदीनगर), प० नरेंद्र शर्मा, प० वेद प्रकाश शर्मा, प० नरेशपाल कौशिक, प० अशोक शर्मा, प० अमर दत्त शर्मा, प० देवेंद्र भारद्वाज, प० आर.एन. पाण्डेय, प० देवेंद्र पाल कौशिक, प० विवेक कौशिक, प० अमित भारद्वाज, प० आर.के. शर्मा, प० राजेंद्र शर्मा, प० ओमदत्त शर्मा, प० एम.सी. गौड़, प० शशिकांत भारद्वाज, प० वाई.पी. शर्मा, प० विनोद हितैषी, प० अतर सिंह शर्मा, प० अमित गौड़ एवं प० आलोक शर्मा।



