राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का 100 वर्ष पूरा होने पर जिले में विधी विधान से मनाया गया

सुल्तानपुर। दो अक्टूबर को सुल्तानपुर जिला स्थित नगर में रामकली विद्यालय सुदर्शन बस्ती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा संघ शताब्दी वर्ष में विजयदशमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रारंभ में कार्यक्रम के अध्यक्षता का कर रही अध्यापिका श्रीमति पूनम गुप्ता एवं मुख्य वक्ता श्रीमान विभाग संघ चालक डॉ० अरुण कुमार सिंह जीद्वारा प्रभु श्री रामचंद्र एवं संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार एवं गुरु के चित्र पर माल्यार्पण एवं शस्त्र पूजन किया गया,अमृत वचन एवं एकल गीत के पश्चात मुख्य वक्ता द्वारा श्री विजयदशमी उत्सव के बारे में बताया गया कि असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है, इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा पथसंचलन निकाला गया और रास्ते में बस्ती के लोगों द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा भी की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाखा कार्यवाह राजेंद्र सिंह जी मुख्यशिक्षक जतिन बस्ती प्रमुख राजेंद्र खरे एवं श्यामसुंदर नगर प्रचारक सुशील नगर टोली से अमित जी अर्चित एवं जिला टोली से बलराम,राजकुमार, व सहयोग में सभासद मनीष, आकाश,आलोक सागर अखिलेश एवं मुकेश के साथ सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button