पैरों में सोने के गहने क्यों नहीं पहनने चाहिए, जानें इसके पीछे का दिलचस्प कारण
wearing gold on feet: भारत में बहुत सी परंपराएँ और मान्यताएँ हैं, जो आज भी लोगों के जीवन का हिस्सा हैं। इन्हीं में से एक है पैरों में सोने के गहने न पहनने की सलाह। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं? आइए जानते हैं इस परंपरा का विज्ञान और धार्मिक दृष्टिकोण।
पैरों में सोने के गहने पहनना अशुभ माना जाता है। सोने को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि सोना उसी तरह पहनना चाहिए जिस तरह लक्ष्मी का सम्मान होता है।
सोना है सुख और समृद्धि का प्रतीक
ऐसा करने से घर में धन आता रहता है। सोने को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
हो जाती हैं लक्ष्मी जी नाराज़
कहा जाता है कि पैरों में सोने के गहने (Gold Facts) पहनने से लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं। इससे धन का नुकसान होता है। अगर आप पैरों में सोना पहनते हैं, तो आपको पैसे की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए कहा जाता है कि पैरों में सोना नहीं पहनना चाहिए।
ज्योतिष के अनुसार, सोना पहनने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है। मगर, कमर में सोना पहनने से गुरु नाराज हो जाते हैं।
अगर आप पैरों में सोना पहनते हैं, तो कुंडली पर बृहस्पति ग्रह का अशुभ असर पड़ता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको बृहस्पति की पूजा करनी होगी।
प्रेमानंद महाराज ने बताया नया साल मनाने का वो तरीका, जिससे मिलेगा सच्चा सुख
हमार देश में परंपराएँ न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से जुड़ी होती हैं बल्कि ये सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का अहम हिस्सा भी हैं। पैरों में सोने के गहने न पहनने की परंपरा आज भी काफी लोगों के लिए जरूरी है। इससे न सिर्फ धार्मिक विश्वास बल्कि निजी और सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है। इस परंपरा का पालन करके लोग अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।


