थाना समाधान दिवस में पहुँचे पाँच फरियादी, एक पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में शनिवार को थाना सभागार में तहसीलदार नेहा सचान की अध्यक्षता और थानाध्यक्ष कमल भाटी की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

कुल पाँच शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत के त्वरित निस्तारण के लिए टीम गठित कर संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए गए।ग्राम हरकुपुर निवासी सुनीता देवी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पति के साथ विपक्षियों द्वारा मारपीट की गई है।

तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

नगर निवासी दीपक पांडेय ने शिकायत की कि विचारपुरा से जसवंतनगर के बीच नगला कन्हैई के पास अंडरग्राउंड सीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य ग्रामीणों द्वारा रोका जा रहा है, जिससे कार्य बाधित हो रहा है।

ग्राम बनकटी बुजुर्ग के ग्रामीणों ने गांव की एक महिला पर निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया। इस मामले में भी तहसीलदार ने जांच के लिए टीम गठित की है।समाधान दिवस में तहसीलदार ने फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button