वरिष्ठ पत्रकार बी.पी. सिंह की माता राम प्यारी सिंह का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
वरिष्ठ पत्रकार बी.पी. सिंह को मातृशोक, पत्रकारों ने जताया शोक

रायबरेली। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं मातृभूमि सेवा मिशन (रायबरेली इकाई) के मंडल अध्यक्ष बी.पी. सिंह की माता राम प्यारी सिंह ‘रामा’ का 95 वर्ष की आयु में आज उनके पैतृक गांव गोठांव स्थित आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
वरिष्ठ पत्रकार की माताजी का निधन परिवार और शुभचिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति है। समाचार मिलते ही मातृभूमि सेवा मिशन परिवार सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने बी.पी. सिंह और उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
परिवारजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिवंगत माताजी का अंतिम संस्कार मंगलवार प्रातः 8:00 बजे उनके पैतृक गांव गोठांव स्थित बगीचे में संपन्न किया जाएगा।



