दो दुकानों के टूटे ताले एक में चोरी

बदमाशों ने दो जरनल स्टोरों के ताले तोड़कर पुलिस सुरक्षा को दी चुनौती

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा नगर क्षेत्र के कंधेसी माइनर-रेलवे ओवरब्रिज स्थित इटावा रोड चौराहा पर बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने दो जरनल स्टोरों की दुकानों के ताले तोड़कर और एक दुकान का सामान पार कर पुलिस सुरक्षा को चुनौती दी डाली।

दुकानों में ताला टूटने और चोरी होने की जानकारी जरनल स्टोरों को मालिक ग्राम नगला अच्छेलाल निवासी राजेश यादव पुत्र नारायन और कृष्णा नगर निवासी लालू प्रसाद पुत्र नरेंद्र सिंह को तब हुई जब रविवार की सुबह रोज की तरह पुनः दुकान खोलने पहुंचे,उन्होंने शटर के ताले टूटे मिले।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं ताले तोड़कर दुकान से चोरी हुए समान की जानकारी देते हुए राजेश यादव ने पुलिस को बताया 1 हजार 600 रूपए की नगदी के अलावा करीब 10 हजार कीमती बीड़ी,सिगरेट, तम्बाकू,पान मसाला, दालमोठ,चॉकलेट आदि सामान चोरी हो गया है।

वह रोज की तरह बीती रात्रि साढ़े 8 बजे दुकान के शटर का ताला बंद करके गया था। फिलहाल पुलिस ने जरनल स्टोर मालिकों की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button