Dhurandhar X review: जानें क्यों देखने चाहिए रणवीर की फिल्म धुरंधर

Dhurandhar X review: रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म ने आज ही रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। आदित्य धर की ये स्पाई थ्रिलर थोड़ी लंबी जरूर है मगर एक्शन सीन्स इतने जोरदार हैं कि दर्शक थिएटर से निकलते वक्त तालियां बजाने को मजबूर हो जाते हैं। पहले दिन ही 15 से 20 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान है। एडवांस बुकिंग में 4 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ये मूवी रणवीर के करियर की सबसे बड़ी हिट बनने की राह पर लग रही है।
सोशल मीडिया पर फैंस का जलवा छाया हुआ है।
X प्लेटफॉर्म पर #धुरंधर और #DhurandharReview ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि रणवीर का इंटेंस रोल देखकर सांस रुक गई। उन्होंने कहा ये मास्टरपीस है। स्टार रेटिंग दी 4.5 स्टार। कहानी में कराची की गैंगवार और इंडियन मिशन का मिक्स इतना रोमांचक है कि आखिर तक बांधे रखता है।
धुरंधर रणवीर सिंह का धमाकेदार रिव्यू: एक्शन ने उड़ा दिए होश!
फिल्म की कास्ट ने कमाल कर दिया। रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका में ऐसा जान डाली कि हर सीन में जान पड़ती है। संजय दत्त का दमदार अंदाज पुरानी यादें ताजा कर देता है। अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना ने सपोर्टिंग रोल्स में जान फूंकी। आर माधवन और सारा अर्जुन ने भी इमोशनल टच दिया।
बैकग्राउंड म्यूजिक इतना पावरफुल है कि क्लाइमैक्स में रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक फैन ने X पर पोस्ट किया कि पैसा वसूल फिल्म है। एक्शन थ्रिलर धुरंधर देखो तो मजा आएगा।
Dhurandhar day 1 collection prediction: पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है, जानें
मगर कुछ दर्शकों को फिल्म की लंबाई ने थोड़ा बोर किया। तीन घंटे से ज्यादा रनिंग टाइम होने से बीच में थकान हुई। फिर भी रणवीर के परफॉर्मेंस ने सब कुछ कवर कर लिया। एक रिव्यू में लिखा गया कि फर्स्ट हाफ में स्पाई मिशन इतना टाइट है कि स्क्रीन से नजर न हटे। सेकंड हाफ में इमोशंस जुड़ते हैं। ओवरऑल 4 स्टार।
क्यों देखें ये फिल्म (Dhurandhar hindi review)
X पर एक और पोस्ट वायरल हो रही है। यूजर ने कहा कि आदित्य धर ने कमाल किया। उरी जैसी टशन मगर ज्यादा एक्शन। रणवीर सिंह धुरंधर रिव्यू में सब टॉप मार्क्स दे रहे हैं। अगर आप एक्शन लवर हो तो हॉल बुक कर लो। फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया तक तारीफ बटोरी है।



