Dhurandhar day 1 collection prediction: पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है, जानें
Dhurandhar day 1 collection prediction: बॉलीवुड के एनर्जी बंडल रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। यह एक्शन थ्रिलर इसी शुक्रवार यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। सबसे बड़ी बात यह कि रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने धूम मचा रखी है।
फिल्म देखने के लिए दर्शक इतने उत्साहित हैं कि अभी तक लगभग 50 हजार टिकट पहले से ही बुक हो चुके हैं। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ब्लॉक सीट्स मिलाकर फिल्म ने एडवांस बुकिंग (Dhurandhar advance booking) से ही 3 करोड़ 71 लाख रुपए कमा लिए हैं। यह आंकड़ा अपने आप में बताता है कि लोगों का क्रेज कितना ज़्यादा है।
फिल्म 2D के साथ-साथ IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज हो रही है। ट्रेलर देखकर तो लगता है कि यह साल की सबसे दमदार एक्शन फिल्मों में से एक साबित होगी। ट्रेलर में रणवीर का गुस्सा संजय दत्त का दबंग अंदाज अर्जुन रामपाल की खूंखार विलेन वाली एंट्री आर माधवन और अक्षय खन्ना की धांसू मौजूदगी सब कुछ कमाल का लग रहा है।
पहले दिन इतना कर सकती है बिजनेस
अब सवाल यह है कि पहले दिन धुरंधर कितना धमाल मचाएगी। ट्रेड जानकारों की राय बंटी हुई है। कुछ का मानना है कि फिल्म 37 से 40 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है तो कुछ इसे 15 से 20 करोड़ के बीच बता रहे हैं। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल ने कहा है कि ओपनिंग 37-40 करोड़ रह सकती है जबकि नवनीत मुंद्रा ने (Dhurandhar first day collection) 16-18 करोड़ का अनुमान लगाया है।
Tere Ishk Mein X Review: जानें इस फिल्म के बारे में क्या कह रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स
पिछले कुछ महीनों में जवान से लेकर सिंघम अगेन तक ज्यादातर बड़ी एक्शन फिल्मों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। अब देखना यह है कि रणवीर सिंह की यह धुरंधर उस लिस्ट में अपना नाम जोड़ पाती है या नहीं। फिल्म का क्रेज इतना जबरदस्त है कि टिकट बुकिंग साइट्स पर कई शोज पहले से ही हाउसफुल दिख रहे हैं।



