इस साउथ मूवी को 9 लैंग्वेज में बनाई गई, हिंदी में हुई फ्लॉप बाकी सब में हुई हिट

Nuvvostanante Nenoddantana: 2005 में तेलुगू सिनेमा ने एक ऐसी फिल्म पेश की थी, जिसने अपनी अनोखी कहानी और दर्शकों से जुड़ी संवेदनाओं के कारण बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया।

फिल्म का नाम था ‘नुव्वोस्तानान्ते नेनोददंताना’ (अंग्रेजी में ‘Nuvvostanante Nenoddantana’), जिसे प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले 4 गुना ज्यादा कमाई की, कुल 18 करोड़ रुपये से भी अधिक। इस फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे हिंदी समेत 9 अलग-अलग भाषाओं में रीमेक किया गया।

इस वर्जन में हुई हिट

ये मूवी एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें सिद्धार्थ और तृषा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी कुछ खास थी और दर्शकों को इसने पूरी तरह से आकर्षित किया। वही, प्रकाश राज और प्रभु देवा ने भी छोटे-छोटे रोल में फिल्म में नजर आकर फैंस का दिल जीत लिया। तेलुगू वर्जन को IMDB पर 7.9 की रेटिंग मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कहानी सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’ से प्रेरित मानी जाती है मगर इसका नज़रिया और प्रस्तुति अलग थी, जिससे इसे जबरदस्त सफलता मिली।

9 भाषाओं में फिल्म हुई थी रिलीज

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद इसे अन्य भाषाओं में भी रीमेक किया गया। 2006 में तमिल में ‘उनक्कुम एनाक्कुम’, कन्नड़ में ‘नीनेलो नानाल्ले’, बंगाली में ‘आई लव यू’, मणिपुरी में ‘निंगोल थाजबा’, ओड़िया में ‘सुना चढ़ी मो रूपा चढ़ी’, पंजाबी में ‘तेरा मेरा की रिश्ता’, बांग्लादेशी में ‘निसाश अमर तुमि’, नेपाली में ‘द फ्लैश बैक: फर्केरा हेर्दा’ जैसी रीमेक्स बनाई गईं। हिंदी में इसे 2013 में ‘रमैया वस्तावैया’ के नाम से रिलीज किया गया।

हिंदी रीमेक का बुरा हाल

हिंदी में इस फिल्म का रीमेक ‘रमैया वस्तावैया’ के नाम से रिलीज हुआ। फिल्म का निर्देशन फिर से प्रभु देवा ने ही किया, जबकि मुख्य भूमिका में थे गिरीश कुमार और श्रुति हासन। फिल्म में सोनू सूद ने भाई का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म में संगीत ने दर्शकों को आकर्षित किया मगर बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। 38 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने मुश्किल से 36 करोड़ की कमाई की, और इसे एक फ्लॉप फिल्म मान लिया गया। इस मूवी का प्रदर्शन उस समय के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि ये एक हिट फिल्म का रीमेक था, जो दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी नहीं उतरी।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से उठा पर्दा, जानें फिल्म कब होगी रिलीज

क्यों असफल रही हिंदी रीमेक

मूवी की नाकामी के कई कारण हो सकते हैं। एक तो इसकी कहानी पहले ही तेलुगू वर्जन में एक नई और ताजगी से भरी हुई थी, और हिंदी रीमेक में उसे वह प्रभाव नहीं मिल सका। इसके अलावा फिल्म के प्रचार और अभिनेता-कलाकारों का चयन भी कुछ हद तक इसके असफल होने में भूमिका निभा सकता है।

Related Articles

Back to top button