russian cutlet recipe: मिनटों में बनाएं ये हेल्दी और टेस्टी रूसी कटलेट, बच्चों के टिफिन के लिए है बेस्ट

russian cutlet recipe: क्या आपने कभी रशियन कटलेट खाया है, ये खाने में बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं, तो चलिए रशियन कटलेट की रेसिपी को जानते हैं। ये कैसे जल्दी और टेस्टी बनता है इसके बारे अमातुल अली ने बताया है।

जानें बनाने में कौन कौन सी सामग्री लगेगी

  • सबसे पहले, हम लेंगे
  • 250 ग्राम उबला हुआ चिकन
  • 2 मीडियम साइज़ के उबले हुए आलू
  • 1 हरी शिमला मिर्च और 1 पीली शिमला मिर्च, कटी हुई
  • कद्दूकस की हुई गाजर, कटी हुई
  • हरी मिर्च, 5 से 6
  • धनिया
  • 2 अंडे
  • मैदा, 2 बड़े चम्मच
  • चिली फ्लेक्स, 1 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच
  • 4 छोटे चम्मच मेयोनीज़
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की प्रक्रिया

एक कटोरा लें। इसमें ये सभी चीज़ें डालें और कद्दूकस किया हुआ चिकन, साथ में मैश किए हुए आलू भी डालें। बाकी सब्जियां और मसाले मिलाएं, और मिलाने के बाद उन्हें पैटीज़ जैसा आकार दें।

बाइंडिंग के लिए हमें एक कप चाहिए जिसमें हम मैदा और ब्रेडक्रम्ब्स का घोल बनाएंगे।

अब, हम पैटीज़ को उस घोल में डुबोएंगे और निकालते समय उन्हें ब्रेडक्रम्ब्स से कोट करेंगे। तेल को मीडियम से धीमी आंच पर गरम करें, और उसमें हमारे रशियन कटलेट को सुनहरा भूरा होने तक तलें। अब तैयार है russian crispy cutlet.

  • इसे हरी चटनी या केचप के साथ परोसें।
  • और आप इसे स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं।
  • आप इसे मेहमानों को भी खिला सकते हैं और बच्चों को उनके टिफिन में भी दे सकते हैं।
  • हम इन्हें एयरटाइट डिब्बे में 15 दिनों तक स्टोर भी कर सकते हैं।

लिफ्ट में शीशा सिर्फ खुद को देखने के लिए नहीं बल्कि इन वजहों से होता है

अमातुल अली के मुताबिक, ये रशियन कटलेट की रेसिपी तो बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी है। खास बात ये है कि इसमें चिकन और सब्जियों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।

Related Articles

Back to top button