जानलेवा बीमारियों से बचाता है नियमित टीकाकरण : सीएमओं नवीन चन्द्रा

मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया टीका उत्सव का शुभारम्भ

रायबरेली। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण करने के उद्देश्य से जिला महिला अस्पताल से टीका उत्सव का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा ने बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन देकर किया, जो कि 31 दिसम्बर तक चलेगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि टीकाकरण न केवल 12 जानलेवा बीमारियों से बचाता है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को को भी बढ़ाता है और कुपोषण से रोकथाम होती है। इस अभियान में नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों पर विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही जिन बच्चों का टीकाकरण तो हो चुका है लेकिन यूविन पर पंजीकरण नहीं है उनका पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।

अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जायेगा कि यूविन पोर्टल पर पंजीकरण के साथ ही बच्चे का टीकाकरण हो। ड्यू लिस्ट में जो भी बच्चे चिन्हित हैं उनका टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर माइक्रोप्लान के अनुसार किया जायेगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अरुण कुमार बताया कि टीकाकरण घर के समीप और निःशुल्क लग रहे हैं। जब भी सत्र लगे तो बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएँ। शहरी क्षेत्रों में सप्ताह के सातों दिन टीका लगता है। जब भी टीकाकरण के लिए आयें तो माँ या पिता की आईडी, पहचान पत्र और मोबाईल नम्बर अवश्य लेकर आयें जिससे कि बच्चे का यूविन पोर्टल पर पंजीकरण हो जाये और उसका टीकाकरण हो सके। टीके पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना ने बताया कि 12 जानलेवा बीमारियों हैंदृ टीबी, पोलियो, काली खांसी, गलघोंटू, इन्फ्लूएंजा, टिटेनस, खसरा, डायरिया, निमोनिया, हिपेटाइटिस बी, रूबेला और जापानी इंसिफेलाइटिस।

गर्भवती को टिटेनस व व्यस्क डिप्थीरिया (टीडी) के टीके लगाये जाते। आज ओ0पी0वी0 1के 485, पेंटा 1के 465, एम0आर0 1के 464, एम0आर0 द्वितीय 407 अपराह्न 3 बजे तक छुटे हुए बच्चों को टीकाकरण उत्सव में आच्छादित किया गया।

इस मौके पर संजीव कुमार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक, सत्य प्रकाश खण्ड शिक्षा अधिकारी, संध्या श्रीवास्तव, महिमा जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, अंजलि सिंह डा. सी. लाल विश्व स्वास्थ्य संगठन, वन्दना त्रिपाठी यूनिसेफ, दीपक श्रीवास्तव, सहाना जमीर,श्रेया शुक्ला जिला समन्वयक जे0एस0आई0 आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button