Harshit Rana में हैं ये खूबियां, इसलिए गंभीर दे रहे हैं इतने ज्यादा मौके

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला ODI 17 रन से जीता। युवा तेज गेंदबाज Harshit Rana ने मैच (IND vs SA) में तीन अहम विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया। अपने पहले ही ओवर में उन्होंने साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मगर पिछले कुछ महीनों से गौतम गंभीर के निरंतर हर्षित राणा को मौका देने के मुद्दे पर काफी चर्चा हो रही है। अब एक वायरल वीडियो ने इस सवाल का जवाब दिया है।

इस सवाल का जवाब एक महीने पहले तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के एक पॉडकास्ट क्लिप में दिया गया था। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Harshit Rana की खासित क्या

इस पॉडकास्ट में संदीप शर्मा बताते हैं कि राणा का सिलेक्शन किसी ‘इमोशनल’ आधार पर नहीं बल्कि सोच और दूरदर्शिता के आधार पर किया गया था। जब किसी गेंदबाज का टैलेंट दिखता है, तो उसे मैच्योर होने के लिए काफी समय दिया जाना चाहिए। हर्षित के मामले में यही हुआ। वह 140 kmph की स्पीड से बॉलिंग करता है, उसकी हाइट अच्छी है और फिजिक भी मजबूत है। इसलिए अगर आप उसे दो-तीन बार ठीक से ट्रेनिंग देते हैं, तो वह एक बेहतरीन गेंदबाज बन सकता है। इस समय यही सोचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तेज़ गेंदबाज़ों को तैयार करना हमेशा एक रिस्क होता है। मगर सिलेक्टर यह रिस्क लेते हैं। वजह यह है कि वे जिन पाँच तेज़ गेंदबाज़ों को चुनते हैं, उनमें से सिर्फ़ एक या दो तेज़ गेंदबाज़ ही सफल होते दिखते हैं। बाकी गेंदबाज़ों के अंदाज़े गलत होते हैं। ऐसे में कोच या सिलेक्टर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

क्या कोहली टेस्ट में करेंगे वापसी, शतक लगाने के बाद खुद किया खुलासा

इस बीच, रांची में हर्षित राणा के ज़बरदस्त प्रदर्शन के बाद कप्तान केएल राहुल ने भी उनकी तारीफ़ की थी और कहा था कि वह ऐसे गेंदबाज़ हैं जिनकी टीम को ज़रूरत थी। हालाँकि, इस मैच से पहले हर्षित का प्रदर्शन अक्सर निराशाजनक रहा है। ऐसे मौकों पर उनकी आलोचना भी हुई थी। पूर्व ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने राणा की आलोचना करते हुए उन्हें गौतम गंभीर का “यस मैन” कहा। गंभीर ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और साफ किया कि उन्हें सिर्फ काबिलियत के आधार पर चुना गया था।

Related Articles

Back to top button