क्या कोहली टेस्ट में करेंगे वापसी, शतक लगाने के बाद खुद किया खुलासा

विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में वापसी की चर्चा पिछले हफ़्ते जोर पकड़ने लगी थी, लेकिन रांची में पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका (Ind vs Sa) के खिलाफ शतक मारते हुए उन्होंने सभी अटकलों को ख़त्म कर दिया। कोहली का यह शतक न सिर्फ़ भारत की 17 रन की जीत का हिस्सा बना, बल्कि उनके भविष्य को लेकर हुई चर्चाओं को भी एकदम शांत कर दिया।

कोहली ने मैच के बाद सीधे तौर पर कहा कि मैं सिर्फ़ एक ही तरह का खेल खेल रहा हूँ और हमेशा ऐसा ही रहेगा। उनकी यह टिप्पणी स्पष्ट रूप से यह संकेत देती है कि वे अब सिर्फ़ एकदिवसीय क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

दूसरे प्रारूप को लेकर कोहली का बड़ा फैसला

कोहली (Virat Kohli) ने इस बारे में भी बात की कि उन्होंने अपने करियर के इस मोड़ पर ऐसा निर्णय क्यों लिया। 37 वर्षीय बल्लेबाज़ ने बताया, “आपके पास अनुभव होता है कि कब आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होते हैं और कब लंबी पारी खेलने के लिए तैयार रहते हैं। जब तक आप गेंद को सही से हिट कर पा रहे हैं, तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना जरूरी है।”

जानें कोहली टेस्ट में वापसी करेंगे या नहीं

इसी बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने यह स्पष्ट किया कि बोर्ड ने कभी भी विराट कोहली या रोहित शर्मा से टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बारे में संपर्क नहीं किया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने मई में इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया था।

PAK के बाद अब इस टीम से भी भारत ने तोड़े सभी रिश्ते, BCCI ने रद्द की सभी सीरीज

जैसे-जैसे भारत 2027 विश्व कप (2027 World Cup) की ओर बढ़ रहा है कोहली और रोहित की मौजूदगी वनडे टीम की संरचना को मज़बूत बनाए हुए है। ये स्पष्ट हो गया है कि कोहली की प्राथमिकताएँ अब पूरी तरह से सफ़ेद गेंद के क्रिकेट पर हैं और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के लिए दरवाजा पूरी तरह से बंद कर दिया है।

Related Articles

Back to top button