गोवंश से भिड़ी बाइक: किसान की दर्दनाक मौत
भंडारा भोज में भाग लेकर घर लौट रहा था किसान,मौत से परिवार में मचा कोहराम

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ऊसराहार-भरथना मार्ग स्थित ग्राम सालिमपुर चौराहा के पास मंगलवार देर रात्रि हुए सड़क हादसे में नगला भगत,मौजा भोली निवासी किसान मनोज कुमार 38 वर्ष पुत्र रामऔतार प्रजापति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात लगभग पौने 9 बजे उस समय हुआ,जब मनोज बाइक से अपने गाँव लौट रहा था।
परिजनों के अनुसार मनोज अपने पिता की बुआ के ग्राम धीसेला (बेलाहार) में आयोजित भंडारे भोज भाग लेकर वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान अंधेरे में सड़क पर अचानक निकला आवारा गोवंश की चपेट में आने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। राहगीरों ने दुर्घटना की जैसे ही पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक घायल मनोज की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक किसान मनोज अपने पीछे पत्नी रोशनी, मां लज्जावती, तथा चार मासूम बेटियाँ-कु.खुशी 15,कु.वर्षा 13,कु.सृष्टि 8 और अबोध श्रद्धा 3 को रोता-बिलखता छोड़ गए। छोटे भाई अनिल 32 व रविंद्र 28 भी सदमे में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।



